वीडियो: आगा सलमान की फिरकी के सामने मिशेल ने टेके घुटने, 1.4 डिग्री घूमती गेंद से उड़ गए स्टंप्स

0
104
views
Mitchell kneels in front of Agha Salman's spin, stumps blown away by 1.4 degree rotating ball
pc: twitter

PAK vs NZ: करांची में खेले जा रहे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है । जहाँ खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए हैं । वहीँ नसीम शाह और आगा सलमान ने न्यू जीलैंड की टीम को बड़े झटके दे दिए हैं। जहाँ आगा सलमान की फिरकी में जबरदस्त तरीके से मिशेल फसे, जहाँ गेंद कब स्टंप्स को ले उड़ी उन्हें पता भी नहीं चला । आगे खबर विस्तार से ।

न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज़ टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे के बीच 134 रन की सखेदारी हुई । जहाँ एक ओर टॉम लैथम ने 9 चौके की मदद से 71 रन की पाई खेली तो डेवोन कॉनवे ने 122 रन की शानदार पारी खेली । जहाँ उन्होए अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का जड़ा ।

पाकिस्तान ने 44 रन देकर 4 विकेट किये हासिल

पाकिस्तान ने गुच्छों में विकेट हासिल कर टेस्ट मैच में वापसी करती नज़र आ रही है । जहाँ एक समय कीवी के सलामी बल्लेबाज़ों ने न्यू जीलैंड को मजबूत शुरुआत दिलाकर अपना दबदबा कायम रखा था लेकिन पहले विकेट गिरने के बाद अंतिम 4 विकेट महज 44 रन के अंदर गिर गए ।

आगा सलमान की धारधार गेंदबाजी

आगा सलमान ने , हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल और डेवोन कॉनवे का विकेट लेकर तहलका मचा दिया । जहाँ सलमान की फिरकी के सामने कीवी बल्लेबाज़ बौने नज़र आये । जहाँ डेरिल मिशेल को सलमान ने जबर्दस्त ढंग से आउट कर पाकिस्तान को चौथी सफलता दिला दी । जहाँ दूसरे और तीसरे सेशन में पाकिस्तान हावी रही ।

69 वे ओवर की पांचवी गेंद पर आगा सलमान की गुमटी हुई गेंद पर मिशेल पूरी तरह से बीट हो गए । जहाँ मिशेल गेंद को रोकने के लिए अपना बल्ला आगे लेकर आये वहीँ गेंद ने 1.4 डिग्री घूमती हुई बल्ले और पैड के बीच से सीधी स्टंप्स से जा लगी । जहाँ 3 रन पर मिशेल को आगा ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here