Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, Final : वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला दिल्ली के पटेल से मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 की चैंपियन टीम बनी ज हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया। जहां दिलों की धकड़कने रोक देने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस ने बाज़ी जीत ली।
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान मेग लेनिन ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना पाए इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना कर चैम्पियन टीम बनने का गौरव हासिल।किया। हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा की दिल्ली की टीम ने जबरदस्त टक्कर दी।
मैच का लेखा जोखा
दिल्ली की टीम की ओर से मेग लैनिंग ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली। एक समय दिल्ली अपनी 9 विकेट 79 रन पर खो चुकी थी लेकिन इसके बाद राधा यादव और शिखा पांडे ने आखरी विकेट के लिए 52 रन जोड़कर दिल्ली को सम्मानजनक स्तिथि तक पहुंचाया। जहां इस मैच में मुंबई की गेंद बाज हेली मैथ्यूज ने जोरदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए वहीं वांग ने भी 3 विकेट चटकाए।
जीत के लिए 132 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने अपने दो विकेट 23 रन पर खो दिए थे जहां हेली मैथ्यूज 13 और यस्तिका 4 रन पर आउट हो चुकी थी। लेकिन इसके बाद हरमनप्रीत के 37 और सिवर ब्रंट के नाबाद 60 और एमेलिया के नाबाद 14 रन की बदौलत मुंबई ने कप par कब्ज़ा किया।
ऑरेंज कैप

ऑरेंज कैप के टॉप 5 की लिए में केवल एक भारतीय नाम शामिल रहा। जहां हरमनप्रीत कौर ऑरेंज कैप की रेस में 281 रन बनाकर चौथे पायदान पर रही। जहां मेग लैनिंग 345 रन के साथ टॉप पर रहीं। दुसरे स्थान पर सिवर 332 रन और पांचवे पायदान पर हेली मैथ्यूज 271 रन के साथ रहीं। मेग MEG
LANNING) (को 5 लाख रुपए की धनराशि से नवाजा गया। टॉप 10 की लिस्ट में केवल दो भारतीय शामिल हैं ।
| प्लेयर | रन | |
| 1 | मेग लैनिंग | 345 |
| 2 | नताली साइवर-ब्रंट | 332 |
| 3 | तहलिया मैकग्राथ | 302 |
| 4 | हरमनप्रीत कौर | 281 |
| 5 | हेले मैथ्यूज | 271 |
| 6 | सोफी डिवाइन | 266 |
| 7 | एलिसा हीली | 253 |
| 8 | एलिसे पेरी | 253 |
| 9 | शैफाली वर्मा | 252 |
| 10 | ग्रेस हैरिस | 230 |
पर्पल कैप विजेता

पर्पल कैप मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) को मिला । जिसके लिए उन्हें 5 लाख रुपए दिए गए सीजन में हेली मैथ्यूज ने कुल 16 विकेट हासिल किए । वहीँ टॉप 10 की लिस्ट में केवल 2 भारतीय गेंदबाज़ शामिल हैं ।
| गेंदबाज़ी | विकेट | |
| 1 | हेले मैथ्यूज | 16 |
| 2 | सोफी एक्लेस्टोन | 16 |
| 3 | अमेलिया केर | 15 |
| 4 | इस्सी वोंग | 15 |
| 5 | सायका इशाक | 15 |
| 6 | किम गर्थ | 11 |
| 7 | शिखा पाण्डे | 10 |
| 8 | नताली साइवर-ब्रंट | 10 |
| 9 | एशले गार्डनर | 10 |
| 10 | मरिजैन कप्प | 9 |







