Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women, 18th Match: वूमेन प्रीमियर लीग 2023 का 18 मुकाबला डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। जहां मुंबई इंडियंस अंकतालिका के टॉप पर 10 अंकों के साथ है वहीं दिल्ली कैपिटल की टीम 8 अंक के साथ अंकतालिका में दुसरे स्थान पर है। जहां यह मुकाबला टॉप पर आने की भिड़ंत है। वहीं दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। जहां मुंबई की टीम 109 रनों पर सिमट गई जहां अब जीत के लिए दिल्ली की टीम को 110 रन की दरकार है। जहां पहले यूपी और अब दिल्ली से हार का खतरा मुंबई पर मंडरा रहा है ।
कॉप और शिखा पांडे का तूफान
दिल्ली की गेंदबाज कॉप और शिखा पांडे ने तूफानी गेंदबाज़ी की जहां कॉप ने दूसरे ओवर में।लगातर ब्रंट और यस्तिका को आउट कर मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ी वहीं चौथे ओवर में शिखा पांडे ने हेली मैथ्यूज को जेमिमा के हाथों कैच आउट कर कहर बरपा दिया। मैं मुंबई इंडियंस ने अपने पांच बल्लेबाजों को 58 रनों पर खो दिया हालांकि इसके बाद हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्रकर ने पारी को संभाला लेकिन वह भी ना काफी रहा ।
हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्रकर ने दिखाया संघर्ष
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 26 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 23 रन बनाए हालांकि उनका विकेट भी शिखा पांडे ने लिया, जहां रोड्रिग्स ने उनका कैच सीमा रेखा पर पकड़ा। मैं पूजा वस्त्रकर ने 19 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रनों की पारी खेली।
जेमिमा का शानदार प्रदर्शन

चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर हेली मैथ्यूज शिखा पांडे की गेंद पर हवाई शॉट के लिए गई, जहां गेंद में ऊंचाई उन्हें नहीं मिली वही गेंद में मिड ऑन के ऊपर से जा ही रहे थी कि जेमिमाह रोड्रिग्स ने डाइव लगाकर हेली को 5 रन के स्कोर पर चलता किया।
वहीं 15 ओवर की आखिरी गेंद पर शिखा पांडे के ओवर में उन्होंने हरमनप्रीत का शानदार कैच सीमा रेखा पर पकड़ा जहां हरमन प्रीत 23 के स्कोर पर शिखा पांडे का शिकार बनी। जहां इन दो कैच ने मैच को पलट दिया।
वीडियो
A s̶h̶i̶n̶i̶n̶g̶ 𝑱𝒆𝒎 moment ✨ #CheerTheW #TATAWPL #MIvDC | @JemiRodrigues pic.twitter.com/lkGsKkrkVR
— JioCinema (@JioCinema) March 20, 2023







