Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, 4th Match: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद के मैदान पर आई पी एल 2023 का चौथा मुकाबला सनराइज हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। जहां हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और जोश बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली
जहां दोनों ने मिलकर हैदराबाद के गेंदबाजों की बैंड बजा दी जहां हर एक गेंदबाज को दोनों खिलाड़ियों ने रिमांड पर लेते हुए तूफानी बल्लेबाजी की जहाँ बटलर ने 22 गेंदों पर 54 रन ठोके तो दूसरी ओर यशस्वी जयसवाल ने 37 गेंदों पर 54 रन की तूफानी पारी खेली ।हालांकि पावर प्ले के आखिरी दो गेंदों पर हैदराबाद की टीम ने वापसी की जहां फजल फारूकी ने जॉस बटलर को क्लीन बोल्ड कर हैदराबाद की टीम को पहली सफलता दिलाई।
जॉस बटलर और यशस्वी जयसवाल की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और जॉस बटलर के बीच महज 35 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी साझेदारी हुई। यशस्वी जयसवाल ने 37 गेंदों पर नौ चौके की मदद से 54 रन ठोके दूसरी और जोस बटलर ने 22 गेंदों पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाए जहां जॉस बटलर के स्ट्राइक रेट 245 करा तो दूसरी और यशस्वी जयसवाल का 145 का रहा।
फजल फारुकी ने दी हैदराबाद को पहली सफलता
राजस्थान की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 85 रन ठोक डाले जहां केवल एक सफलता हैदराबाद की टीम को बटलर के रूप में मिली। छठे ओवर की पांचवी गेंद पर रफ्तार से भरी गेंद की लेंथ को जोश बटलर पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधी गिल्लियां को अपने साथ लेते हुए गई । जहाँ हैदराबाद की टीम ने रहत की साँस ली ।
वीडियो
@NatalieGermanos some instincts! 🙌#TATAIPL #SRHvRR #IPL2023 pic.twitter.com/90mR8229ti
— why so precious 🇮🇳 (@why_so_precious) April 2, 2023







