वीडियो: जडेजा ने नो बॉल पर किया था लाबूशेन को 0 रन पर बोल्ड, अंपायर ने नो बॉल देकर उड़ाए होश, कोच द्रविड का उतरा चेहरा

0
73
views
Jadeja bowled no ball to Labushen for 0 runs, umpire shocked by giving no ball, coach Dravid's face descended
PC: TWITTER

India vs Australia, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच होलकर मैदान इंदौर में खेला जा रहा है। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए जहां लोकेश राहुल और मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव और  गिल को टीम में जगह दी गई थी ।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 109 रनों पर धराशाई हो गई। जहां ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब छकाया। वहीं भारतीय टीम जब गेंदबाजी करने आई तो जडेजा ने दूसरे ओवर में ट्रेविस हेड के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई हालाकि चौथे ओवर में जडेजा ने लाबूशेन को 0 रन पर बोल्ड कर दिया था लेकिन वह गेंद नो बॉल हो गई, जिसके बाद सारा जश्न मातम में बदल गया।

जडेजा ने लिया नो बॉल पर उड़ाया लबूशेन का विकेट

Jadeja bowled no ball to Labushen for 0 runs, umpire shocked by giving no ball, coach Dravid's face descended
PC” TWITTER



रविंद्र जडेजा ने अपने दूसरी ओवर की पहली ही गेंद पर लबूशेन को बोल्ड कर दिया था। जहां लाबूशेन 0 रन पर जडेजा का शिकार चौथे ओवर में ही हो जाते लेकिन अंपायर ने नो बॉल चेक किया और जडेजा का पाव रेखा से बाहर पाया गया और लाबूशेन को 0 रन पर बड़ा जीवनदान मिला। वहीं कोच राहुल द्रविड़ बेहद निराश नजर आए। जहां अगर वह विकेट करार दिया जाता तो ऑस्ट्रेलिया पर अतिरिक्त दवाब आता।

हालांकि लाबूशेन ने इसके बाद कुल 91 गेंद खेल और 31 महत्वपूर्ण रन बनाए हालाकि इसके बाद जडेजा ने जन 35 वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया l लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने 109 रन 2 विकेट पर बनाकर स्कोर को बराबरी पर ला खड़ा किया है। जहां भारतीय टीम पर दवाब बढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं पिछले नागपुर और दिल्ली टेस्ट में भी नो बॉल पर जडेजा विकेट ले चुके हैं। जहां जडेजा का नो बॉल कितना भारतीय टीम पर भारी पड़ेगा यह तो समय बताएगा।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here