Jharkhand vs Odisha, Elite Group E:सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 के ग्रुप डी के बेहद अहम मुकाबले में झारखंड का मुकाबला उड़ीसा से हुआ। जहां रोमांस से भरपूर इस मुकाबले में झारखंड की टीम ने उड़ीसा की टीम को 71 रनों से रौंद दिया।
उड़ीसा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ीसा की टीम को 117 रनों पर ढेर हो गई। मैच के नायक रहे इशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में प्रदर्शन करते हुए 64 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली जहां उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के जड़े आगे खबर विस्तार से।
इशान किशन ने जड़ा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का तीसरा शतक
बाएं हाथ के जबरदस्त बल्लेबाज इशान किशन ने अपने फॉर्म को जारी रखते हुए उड़ीसा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया ।जहां उन्होंने 64 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 159 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 102 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं। वही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपना तीसरा शतक जड़कर उन्मुक्त चांद की बराबरी कर ली जहां उन्होंने करुण नायर, श्रेयस अय्यर ,मनीष पांडे, ऋतुराज गायकवाड को पीछे छोड़ा।
इशान किशन ने धोनी की बराबरी की

झारखंड की ओर से t20 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के जोड़ने के रिकॉर्ड की इशान किशन ने धोनी से बराबरी कर ली है ।जहां इशान ने उड़ीसा के खिलाफ 7 छक्के जड़े ।वहीं 2007 में झारखंड से खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने त्रिपुरा के खिलाफ 7 छक्के जड़े थे ।हालांकि यह दूसरा मौका था जब इशान किशन ने झारखंड की ओर से एक पारी में 7 छक्के जड़े हैं ।इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 2019 में 7 छक्के जड़े थे।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में शतक जमाने वाले पांचवें प्लेयर बने ईशान किशन ishan Kishan
सैयद अली मुश्तक ट्रॉफी 2022 में ऋतुराज, गायकवाड, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पादिक्कल,नितीश राणा के बाद इशान किशन शतक ठोकने वाले प्लेयर बन चुके हैं।
मैच का लेखा-जोखा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम की ओर से इशान किशन ने 102 रन ,कुमार सूरज ने 32 रन बनाए. उड़ीसा की ओर से तेरानिशा ने 4 ओवर में 34 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
झारखंड के 188 रनों का पीछा करने उतरी उड़ीसा की टीम की ओर से शांतनु मिश्रा ने सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली. झारखंड की ओर से शाहबाज नदीम ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए. अनुकूल रॉय तथा विवेक तिवारी को दो-दो सफलता मिली।







