IPL 2023:  ऐडन मार्करम बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, देखें 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट 

0
79
views
IPL 2023: Aiden Markram became the captain of Sunrisers Hyderabad, see the list of captains of 10 teams
PC: IPLT20

क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाला आईपीएल जल्द ही शुरू होने वाला है जहां चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात के बीच पहला मैच आयोजित किया जाएगा। जहां हार्दिक और धोनी की टक्कर से आईपीएल 2023 का आगाज होगा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान की नियुक्ति कर ली है। जहां दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर ऐडन मार्करम अब हैदराबाद की कमान संभालते नजर आएंगे।

इस वजह से ऐडन मार्करम को मिली कप्तानी

ऐडन मार्करम ने साउथ अफ्रीका टी 20  के पहले सीजन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की कप्तानी करते हुए विजेता बनाया था। उनकी कप्तानी को आंकते हुए इस बार उन्हें कप्तानी का भार आईपीएल में भी दिया गया है।

कैसा रहा है ऐडन मार्करम का प्रदर्शन

IPL 2023: Aiden Markram became the captain of Sunrisers Hyderabad, see the list of captains of 10 teams
PC: IPLT20

आईपीएल की बात की जाए तो ऐडन मार्करम ने खेले गए कुल 20 मैच की 18 पारियों में 527 रन 40.54 की औसत से बनाए हैं जहां उनका स्ट्राइक रेट 134.10 का रहा है। जहां उनका आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 68 रन का रहा है।



ऐडन मार्करम के अगर टी20 कैरियर पर नजर डाले तो उन्होंने खेले गए कुल 107 टी 20 मैच में 2770 रन बनाए हैं जिसमें 21 अर्धशतकीय पारी खेली हैं।

वहीं आपको बता दें की ऐडन मार्करम की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

पिछले साल आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खेले गए कुल  14 मैच में 6 मैच में जीत और 8 मैच में हार के साथ आठवें पायदान पर रही थीं । इस बार कप्तान के साथ क्या हैदराबाद की टीम की किस्मत बदलेगी देखना दिलचस्प होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) स्क्वाड 2023



एडन मार्करम : बल्लेबाज
अब्दुल समद:  बल्लेबाज
उमरान मलिक : गेंदबाज
वाशिंगटन सुंदर : ऑलराउंडर
राहुल त्रिपाठी : बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा : ऑलराउंडर
कार्तिक त्यागी : गेंदबाज
टी नटराजन:  गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार : गेंदबाज
मार्को जानसन:  गेंदबाज
ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाज/विकेट-कीपर
फजलहक फारूकी:  गेंदबाज
हैरी ब्रूक:  बल्लेबाज
मयंक अग्रवाल : बल्लेबाज
हेनरिक क्लासेन : विकेट-कीपर
आदिल राशिद:  गेंदबाज
मयंक मारकंडे:  गेंदबाज
विवरांत शर्मा:  ऑलराउंडर
समर्थ व्यास : ऑलराउंडर
संवीर सिंह : ऑलराउंडर
उपेंद्र सिंह यादव : विकेटकीपर
मयंक डागर:  गेंदबाज
नीतीश कुमार रेड्डी : ऑलराउंडर
अकील होसेन:  गेंदबाज
अनमोलप्रीत सिंह:  बल्लेबाज

आईपीएल 2023 कप्तान लिस्ट



SRH एडन मार्करम
RCB फाफ डुप्लेसिस
KKR श्रेयस
MI रोहित शर्मा
DC डेविड वार्नर
CSK धोनी
LSG लोकेश राहुल
RR संजू सैमसन
PBKS शिखर धवन
GT हार्दिक

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here