INDVSAUS: क्या महाकाल के दर्शन के बाद होगी केएल राहुल की मन्नत पूरी या रोहित की पसंद बन जायेगें गिल, जानिए संभावित प्लेइंग XI

0
44
views
INDVSAUS: Will KL Rahul's wish be fulfilled after seeing Mahakal or will Gill become Rohit's choice, know possible playing XI
PC: BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा जहां नागपुर और दिल्ली टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदने के बाद अब बारी इंदौर की है जहां एक जीत भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दरवाजे खोल सकती है। वहीं श्रेयस के आने बाद सूर्यकुमार का पत्ता कटा वहीं अब अटकलें तेज हैं की क्या लोकेश राहुल की जगह शुभमन गिल को मेनेजमेंट मौका दे सकती है या नहीं। वहीं आपको बता दें की है में ही केएल राहुल अपनी पत्नी के साथ उज्जैन के महाकाल के दर्शन करने गए थे। क्या रनों के सूखे का अब अंत होने वाला है यह तो इंदौर टेस्ट में पता चल जाएगा। आग बात करते हैं भारत की संभावित XI की जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

लोकेश राहुल की जगह शुभमन को मिल सकता है मौका

लोकेश राहुल का बल्ला उनसे पिछले दो टेस्ट मैच से रूठा लग रहा है। जहां लोकेश राहुल को भाग्य का साथ भी इस टेस्ट में मिलता नज़र नहीं आ रहा है। जहां मैनेजमेंट उनकी जगह इन फॉर्म बल्लेबाज शभमन को जगह दे सकती है। जहां लोकेश राहुल ने 2 मैच की तीन पारियों में 38 रन बनाए हैं जहां उनका औसत 12.67 का रहा है। यह साफ है की इंदौर टेस्ट में शुभमन सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं।

श्रेयस सूर्यकुमार की जगह रहेगें बने



मिडल ऑर्डर में बदलाव की संभावना बेहद कम बताई जा रही है जहां सूर्यकुमार की जगह आए श्रेयस ही मध्यक्रम को धार देते नजर आयेंगे। पुजारा, विराट और उसके बाद श्रेयस मध्यक्रम में मजबूती देते नजर आयेंगे।

श्रीकर भरत रहेंगे विकेटकीपर

गौरतलब है की दिल्ली टेस्ट में भरत ने दूसरी पारी में पुजारा का बेहतरीन साथ दिया था। वहीं विकेट के पिछले से भी उन्होंने अच्छी कीपिंग की थी और सटीक डीआरएस लेने में अपनी उपयोगिता साबित की थी लिहाजा ईशान किशन को इंतजार करना पड़ सकता है।

ऑल राउंडर की तिकड़ी

INDVSAUS: Will KL Rahul's wish be fulfilled after seeing Mahakal or will Gill become Rohit's choice, know possible playing XI



अश्विन, जडेजा और अक्षर के प्रदर्शन के बाद कुलदीप की जगह बनती नजर नहीं आ रही है। जहां अश्विन , जडेजा और अक्षर ने गेंद और बल्ले से धूम मचाई हुई है। अक्षर ने दो मैच की दो पारियों में कुल 158 रन , तो जडेजा ने 2 मैच की दो पारियों में 96 रन बनाए हैं। वहीं अश्विन ने दो मैच की दो पारियों में 60 अहम रन का योगदान किया है।

शमी और सिराज होंगे पेस जोड़ी

INDVSAUS: Will KL Rahul's wish be fulfilled after seeing Mahakal or will Gill become Rohit's choice, know possible playing XI

शमी और मोहम्मद सिराज की जोड़ी भारती पेस अटैक को धार देते नजर आयेंगे जहां सिराज की गेंद ने ही वार्नर का इस सीरीज से बोरिया बिस्तर पैक करवाया वहीं शुरुवाती झटकों में भी दोनों प्लेयर ने अहम भूमिका निभाई।

भारत की संभावित प्लेइंग XI



 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा,  मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here