भारत और जिम्बाब्वे के बीच 18 अगस्त 3 मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला का आगाज होगा। जहां सीरीज से ठीक पहले लोकेश राहुल को आजमाने के मूड में लग रही बीसीसीआई ने धवन को कप्तानी से उपकप्तानी को भूमिका दे दी है वहीं लोकेश राहुल भारतीय टीम को कमान जिम्बाब्वे दौरे पर संभालेंगे वहीं भारत के इस दौरे पर कोच वीवीएस लक्ष्मण होंगे। वहीं मैच से ठीक पूर्व धवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बातों पर से पर्दा हटाया है। जहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में साफ ककहा बांग्लादेश की गलती टीम इंडिया नहीं दोहराएगी। आगे खबर विस्तार से ।
भारत और जिम्बाब्वे का कार्यक्रम
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा। तीसरा मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा। जहां तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में पूरे किए जायेगें । इस मैच में लोकेश राहुल पर सबकी नजरें रहेगें। वहीं राहुल त्रिपाठी और शाहबाज अहमद को मौका मिलता है या नहीं यह भी चर्चा का विषय बनने वाला है।
प्रेस कांफ्रेंस में धवन ने कही यह बात

शिखर धवन ने कहा की भारतीय टीम अब बदलाव आ गुजर रहा है जहां सलामी बल्लेबाजी के विकल्प में। ईशान किशन, शुभमन गिल, ऋतुराज जैसे प्लेयर भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं यह भारतीय बेंच स्ट्रेंथ की निशानी है। धवन ने साफ किया की वे प्रोसेस को फॉलो करते हुए जीत दर्ज करना चाहेंगे।
धवन ने साफ किया की जिम्बाब्वे की टीम को हल्के में आंकने की गलती टीम इंडिया नहीं करेगी। वहीं यह भी साफ किया की बांग्लादेश को हारने वाले टीम जिम्बाब्वे फॉर्म में होगी लेकिन हम उन्हें मात देंगें। सभी डाटा टीम के पास है और जैसा वो खेलते हैं उनके स्ट्रॉन्ग और विक पॉइंट का हमें पता होना चाहिए। हम टीम की तरफ से प्रोसेस को एक्जीक्यूट करेगें । लोकेश राहुल की वापसी पर टीम खुश है और लोकेश राहुल इस टूर से काफी कुछ सीखेंगे।
टीम इंडिया जिम्बाब्वे के सभी प्लेयर के ताकत और कमजोरी को देखते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की प्रयास करेगी और उसके अनुरूप रणनीति भी तैयार करेगी। धवन ने साफ किया की यहां इस टूर पर अच्छा करू रन बनाऊं यही मेरी रणनीति होगी। यह मेरे लिया अच्छा अवसर होगा।

एक।देश से दूसरे देश में जाकर अच्छा प्रदर्शन करना खास है जहां नेट प्रैक्टिस और मैच प्रेशर और दवाब अलग चीज हैं । धवन ने कहा की वर्ल्ड क्रिकेट और दोनों देशों के लिए अच्छा है जहां एक टीम दूसरे टीम।को परखने के साथ अपनी काबिलियत भी सिद्ध करेगी। दोनों देश के लिए अच्छी बात है। वंडे के बारे में धवन ने कहा की वंडे क्रिकेट बेहद खूबसूरत फॉर्मेट है जहां आपको पता होती है की कब आपको डिफेंड करना है और कब अटैकिंग गेम खेलना है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ आकार बेहद खुश है और आशा करते हैं की टीम अच्छा प्रदर्शन करती नजर आयेगी।
वीडियो
.@SDhawan25 's press conference from Zimbabwe! @BCCI @ZimCricketv#TeamIndia #ZIMvIND pic.twitter.com/O1cdZ0hYbs
— RevSportz (@RevSportz) August 16, 2022







