IND vs WI: विराट के शून्य पर आउट होने पर प्रेजेंटेशन के दौरान रोहित ने कह दी बड़ी बात, जीता लाखों दिल

0
191
views
IND vs WI: During the presentation when Virat got out for zero, Rohit said a big thing, won millions of hearts
PC:Disney+HotStar

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का अंतिम मुकाबला भारत ने जीतकर 3 0 से सीरीज जीतकर संपन्न किया। जहां इस साल की यह भारतीय टीम की पहली जीत के साथ पहला क्लीन स्वीप भी था। जहां भारतीय टीम ने आखिरी मैच को 96 रनों से जीतकर वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया। वहीं यह बतौर कप्तान रोहित की 11 वीं जीत है। जहां आज विराट डक पर आउट हुए ।वहीं प्रेजेंटेशन पर विराट कोहली पर उठे सवाल पर रोहित ने शानदार जवाब दिया जिससे लाखों लोगों में खुशी की लहर जाग गई।

पोस्ट प्रेजेंटेशन में उठा विराट के बल्लेबाजी पर सवाल

रोहित के 0 पर आउट होने और इस सीरीज में प्रदर्शन पर सवाल उठाए गए जहां कप्तान रोहित से पूछा गया की क्या विराट को कॉन्फिडेंस देने की आवश्कता है? रोहित ने हस्ते हुए कहा की आप कैसी बात कर रहें हैं? रोहित को कॉन्फिडेंस देने की जरूरत नहीं है रोहित शर्मा ने कहा की दक्षिण अफ्रीका में भी विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम मैनेजमेंट को इनपर विश्वास है और कॉन्फिडेंस से विराट भरे हुए हैं। मुस्कुराते हुए रोहित ने जवाब दिया।

वनडे में दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज विराट और रोहित के बीच के तालमेल और इंटरव्यू  के दौरान सकारात्मक रुख को सभी फैंस ने दिल से इसे पसंद किया है ।

भारत की रोहित के अगुवाई में वेस्टइंडीज का वनडे में पहला सीरीज में व्हाइट वाश

यह पहली सीरीज है जहां भारतीय टीम ने रोहित को अगुवाई में सीरीज को 30 से हराकर जीत हासिल की है।  वहीं प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने कहा की सीरीज में माध्यक्रम में प्लेयर्स ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। जहां श्रेयस, दीपक हुडा, सूर्यकुमार, पंत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया वहीं टीम को बीच के ओवरों में संभाला और अच्छा प्रदर्शन किया।

गेंदबाजों की भी रोहित ने बड़ाई करते हुए कहा की युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बारे में रोहित ने कहा की उन्होंने डोमेस्टिक ग्राउंड पर ऐसे उछल और वेरिएशन वाला गेंदबाज नहीं देखा। जहां प्रसिद्ध कृष्णा ने कुल 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए। उन्हें  मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।

सलामी बल्लेबाजों में भी हुए खूब एक्सपेरिमेंट

पहले मैच में ईशान, दूसरे मैच में ऋषभ पंत और तीसरे मैच में धवन ने रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी को ओपन किया, जिससे रोहित का रिदम टूटा और सलामी बल्लेबाज अधिक समय विकेट पर नहीं रह सके। आने वाले विश्व कप को देखते हुए टीम में समीकरण का बदलाव जल्द दिखना शुरू हो जायेगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here