IND vs SL: दूसरा टेस्ट जीतने के साथ टीम इंडिया रचेगी इतिहास, बनेगी ऐसी पहली टीम, कोई टीम दूर दूर तक नहीं

0
77
views
IND vs SL: With winning the second test, Team India will create history, will be the first such team, no team is far and wide
PC: Twitter

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसके पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 1 पारी और 222 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। अब सीरीज का आखिरी टेस्ट 12 मार्च, यानि कल से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। यह दूसरा टेस्ट पिंक बॉल टेस्ट होगा। इस डे नाइट टेस्ट को जीतते ही भारतीय टीम एक नया इतिहास रच देगी।

दूसरा टेस्ट जीतते टीम इंडिया रचेगी इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतते ही भारतीय टीम लगातार अपने घर में 15 टेस्ट सीरीज जीतने का इतिहास रच देगी। बता दें कि अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में भारत के आस पास कोई भी टीम नहीं है। भारत के पास दूर दूर तक कोई टीम नहीं है। भारतीय टीम आपनी पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारा था। लेकिन तब से अब तक भारतीय टीम अपने घर में लगातार 14 घरेलू टेस्ट सीरीज जीत चुका है। कल दूसरा टेस्ट जीतते ही लगातार 15 टेस्ट सीरीज ही जायेगी।

ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरे नंबर पर

अपने घर में लगातार टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया अपने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज 2 बार जीती है। पहली बार 1994 से 2000 तक। वहीं दूसरी बार 2004 से 2008 तक। ऑस्ट्रेलिया के पास 2 बार लगातार 16 टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड भी है। पहला 1999 से 2001 के बीच हासिल किया था, जबकि जबकि दूसरा 2005 से 2008 तक।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, सौरव कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here