श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला टेस्ट मैच 4 फरवरी से मोहाली में खेला जा रहा है। बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 357/6 रन बना लिए हैं। विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। जबकि श्रीलंका की टीम अपना 300वां टेस्ट खेल रही है। इस मैच में विराट कोहली ने 45 रन बनाए हैं। रिषभ पंत 96 रन बनाकर आउट हुए। जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 29 रन बनाए। हनुमा विहारी ने शानदार 58 रन बनाए।
हर हाल में जीतना होगा 2-0 से टेस्ट सीरीज
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को भारतीय टीम के हिसाब यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण सीरीज है। क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर मौजूद है।
यदि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज को 2-0 से नहीं जीत पाती है, तो भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाना बेहद मुश्किल हो जायेगा। क्योंकि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 9 मैच खेल खेल चुकी है। जिसमें से 4 में जीत, 3 में हार और 2 में ड्रॉ का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम 53 पॉइंट्स और 49.07 PCT (पॉइंट्स परसेंटेज सिस्टम) है। वहीं श्रीलंका की टीम ने 2 मैचों में 2 जीत के साथ 24 पॉइंट्स और 100 PCT के साथ पहले स्थान पर है।
The Delhi 🤝 Rajkot blitzkrieg at Mohali 🥳
Stumps Day 1 – 🇮🇳 3⃣5⃣7⃣/6⃣#INDvSL #WhistlePodu 🦁💛 @imjadeja
📸 : @BCCI pic.twitter.com/MaPjQt2irT— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) March 4, 2022
आपको बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 5 खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत के साथ ही सफेद गेंद में एक सफल लीडर बनने के बाद रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में भी इसी सफलता को दोहराने की एक नई चुनौती होगी। यदि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना चाहते हैं, तो भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से हर हाल में जीतना होगा।
जीत ही आखिरी विकल्प?
2 टेस्ट मैचों में कोई भी मैच भारतीय टीम को हारना नहीं है, और न ही ड्रॉ करना है। 2-0 से जीतना ही पड़ेगा। वरना वो अनहोनी होगी, जो विराट कोहली की कप्तानी में हुई थी। आपको बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट चैंपियनशिप में हार गई थी। लेकिन इस बार रोहित अपनी कप्तानी में यह अनहोनी नहीं होने देना चाहेंगे।







