IND vs SL 2nd Test: दूसरे डे नाइट मैच से पहले इस प्लेयर की हुई एंट्री, कुलदीप हुए बाहर, देखें नई टीम 

0
71
views
IND vs SL 2nd Test: This player's entry before the second day night match, Kuldeep is out, see the new team

13 मार्च से शुरू हो रहे श्रीलंका के विरूद्ध अंतिम टेस्ट से पहले, भारतीय टीम प्रबंधन ने टीम में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है ।जहाँ पीटीआई के अनुसार BCCI ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के कुलदीप यादव को डे नाईट मैच से अलग कर दिया है । कुलदीप की जगन  बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को जहाँ दी जाने की बात सामने आयी है । आपको बता दें की अक्षर पटेल भारतीय स्क्वाड में वापसी कर सकते हैं । जहाँ अब वह पूरी तौर पर चोट से उबार चुके हैं ।

INDvsSL: दूसरे टेस्ट मैच में मिल सकता है मौका

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला का पहला मैच की समाप्ति के उपरांत दूसरे डे-नाईट टेस्ट में अक्षर पटेल को जहाँ मिल सकती है । वहीँ जयंत यादव की जगह प्लेइंग XI में पटेल वापसी कर सकते है ।जब चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने श्रीलंका टेस्ट के लिए प्लेयर्स की घोसना की थी तब यह कहा गया था की पटेल की वापसी दूसरे मैच में की जा सकती है, लिहाजा अक्षर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में शामिल हो सकते हैं ।

अक्षर ने आखिरी मुकाबला 3 महीने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था

चोट की वजह से अक्षर पटेल तीन महीने से अधिक टीम से बाहर चल रहे थे वहीँ आखिरी बार पटेल न्यूजीलैंड के विरुद्ध दो मैचों की टेस्ट मैच में भारत की ओर से खेला था। आपको बता दें की चोट की बड़ी वजह के कारन वह  दक्षिण अफ्रीका दौरे के साथ वेस्टइंडीज के विरूद्ध भी उनका चयन टीम ने किया गया था ।

भारतीय टीम ने t20 सीरीज में 3-0 से श्रीलंका को रौंदने के बाद ने श्रीलंका को मोहाली टेस्ट में पारी और 222 रनों से मात देने बाद अब भारतीय टीम का इरादा क्लीन स्वीप करना होगा । पहले मैच के नायकों की बात करे तो  रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया था । आपको बता दें की  दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 13 मार्च से बेंगलुरु में खेला जायेगा ।

INDvsSL:  टीम इंडिया की अपडेटेड नई टेस्ट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, सौरभ कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here