IND vs NZ: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन वंडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में 25 नवंबर को खेला जाएगा। जहां शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के साथ वंडे सीरीज का आगाज करना चाहेगी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। वहीं भारतीय टीम धवन की अगुवाई में 19 साल पुराना सूखा का खात्मा करने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे। आगे खबर विस्तार से जानिए।
ऑकलैंड के मैदान पर टीम इंडिया दोहराना चाहेगी 2003 का रिकॉर्ड
ऑकलैंड के मैदान पर भारतीय टीम ने साल 2003 में ज्वार दर्ज की थी। वहीं आंकड़ों के लिहाज से बात किया जाए तो ऑकलैंड में जीत को कुल 19 साल हो चुके हैं। वहीं अब बारी इतिहास बदलने की है। आलम यह है की न्यूज़ीलैंड में अब 19 साल होने को आए हैं और भारतीय टीम जीत के बूंद के लिए तरस रही है।
केवल 2 वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में फहराया है परचम

आपको बता दें की न्यूज़ीलैंड के सरजमीं पर भारतीय टीम के साथ कुल 9 सीरीज में न्यूज़ीलैंड की टीम मेजबानी कर चुकी है। जहां 5 सीरीज में मेजबान न्यूज़ीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की थी वहीं 2 सीरीज ड्रॉ रही थी वहीं केवल 2 सीरीज भारतीय टीम जीतने में कामयाब हुई थी। आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो न्यूजीलैंड के सरजमीं पर भारत और न्यूलैंड के बीच कुल 42 मैच संपन्न हुए हैं जहां 14 मैच भारत और 25 मैच में न्यूज़ीलैंड ने जीत हासिल की है।
अगर ओवरआल आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारत और न्यू जीलैंड के बीच अब तक कुल 110 वनडे मैच खेले गए हैं जहाँ नेवजीलैंड ने 49 और भारत ने कुल 55 मैच में जीत दर्ज की हैं वहीँ 5 मुकाबले बिना नतीजे के रहे ।







