IND vs NZ ODI: संजू सैमसन के प्लेइंग XI से बाहर होने पर भड़के फैंस, कहा “वसीम जाफर-2 ना बन जाये संजू सैमसन ” 

0
48
views
IND vs NZ ODI: Fans furious over Sanju Samson's exclusion from playing XI, said
PC: BCCI

New Zealand vs India, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला हैमिल्टन के सिडन पार्क में बारिश की वजह से रद्द हो गया है । जहाँ अब सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 की अजय बढ़त बना चुकी है जहाँ आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के लिए निर्णायक होगा । एक बार फिर  न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । जहाँ दूसरे मुकाबले में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिलने के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया ।

कप्तान शिखर धवन ने छठे गेंदबाज़ी विकल्प की दुहाई देते हुए संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को टीम में तरजीह दी. जिसके बाद संजू सैमसन के फैंस के ऊपर निराशा के बदाल ने डेरा जमा लिया । कुछ निराश हुए तो कुछ ने बेबाकी से संजू का समर्थन सोशल मीडिया पर किया ।  टीम इंडिया  के थिंक टैंक से लेकर, बीसीसीआई और ऋषभ पंत भी फैंस के कोप के दायरे में आये ।

संजू के साथ फिर हुई नाइंसाफी, पंत को मिला मौका

IND vs NZ ODI: Fans furious over Sanju Samson's exclusion from playing XI, said "Wasim Jaffer-2 na ban jaaye Sanju Samson"
PC: TWITTER

संजू सैमसन को एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है., आलम यह है की सीनियर की गैरमौजूदगी में भी संजू सैमसन को अब तक श्रृंखला में केवल  एक मैच खेलने का मुका मिला है जहाँ उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन भी किया ।पहले वनडे मैच में 36 रन की बहुमूल्य पारी खेली ।

संजू ने की थी 94 रनों की श्रेयस के साथ साझेदारी

संजू सैमसन ने एक छोर से विकेट संभाले रखा और पांचवे  श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 82 गेंद पर 94 रनों  की साझेदारी की थी अच्छे  प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. जहाँ पंत का फॉर्म टी20 से ही बुरा चलने के बाबजूद एक के बाद एक मौके दिए जा रहे हैं ।

दूसरे वनडे मुकाबले में संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को शामिल किया है.  फैंस लगातार पंत को आराम देकर  संजू को प्लेइंग xi में  मौका देने की बात कर रहे हैं. पंत की पिछली पांच पारियों पर नजर डालें तो हैरान हो जायेगें आप । जहाँ उन्होंने  6,3,6,11,15 रन बनाए हैं.

सोशल मीडिया पर भड़का फैंस का गुस्सा

IND vs NZ ODI: Fans furious over Sanju Samson's exclusion from playing XI, said "Wasim Jaffer-2 na ban jaaye Sanju Samson"
PC:
BCCI

SanjuSamson के भारतीय क्रिकेट के वसीम जाफर II बनने की सबसे अधिक संभावना है। संजू सैमसन की तरह वसीम जाफर ने भारत के लिए केवल 31 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 11 अर्धशतक और 5 शतक बनाए हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 34.10 का औसत 202 का स्कोर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here