वीडियो: हैरी ब्रूक ने टेस्ट मैच को बनाया टी20, सऊदी के ओवर में लगाया तूफानी छक्का, 89 रन की पारी में ठोके 15 चौके 1 छक्का

0
41
views
Harry Brook made Test match T20, hit a stormy six in Saudi over, hit 15 fours and 1 six in his innings of 89 runs

New Zealand vs England, 1st Test:इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 325 रनों पर डिक्लेअर किया। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिया है जहां अभी भी न्यूजीलैंड की टीम 288 रन पीछे हैं।

टेस्ट मुकाबले में एक बार फिर से इंग्लैंड की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पहली ही गेंद से करती नजर आई। जहां टेस्ट मैच अब टी 20 में बदला पता नहीं चला। जहां एक बार फिर ब्रुक्स ने कोहराम मचाया। हालांकि वे टेस्ट कैरियर के चौथे शतक से मात्र 11 रन पहले आउट हुए लेकिन उन्होंने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया।।

हैरी ब्रूक की धमाकेदार पारी



न्यूजीलैंड की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना है हैरी ब्रुक्स ने कोहराम मचा दिया ।जहां उन्होंने 81 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्के की मदद से 109.8 की स्ट्राइक रेट से 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि उन्हें अपने भाग्य का साथ नहीं मिला और वह 55 वें ओवर में नील वैगनर की गेंद पर बोल्ड हुए ।

 

इससे पहले उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया .इंग्लैंड के भविष्य बताए जा रहे इस प्लेयर ने मैदान के हर के छोर पर निर्भीक होकर शॉट खेले। जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाजों की गेंदों पर जमकर कुटाई की।

सऊदी के ओवर में लगाया मिड ऑफ पर गगनचुंबी छक्का

पारी के 45 वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम साउदी ने ब्रुक्स को फुलर गेंद डाली जहां पहले से तैयार नजर आए ब्रुक्स ने सीधा सामने की और बल्ले से गेंद को कनेक्ट कर शॉट खेला जहां गेंद सीधी सेमी रेखा के बाहर उड़ती हुई गई। जहां इस जबरदस्त शॉट के बाद सऊदी केवल गेंद की ऊंचाई और दूरी को देखते रह गए।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here