वीडियो: हरमनप्रीत ने खेली 143 रनों की तूफानी पारी, लगाए 4 जबरदस्त छक्के, ये थप्पड़ छक्का रहा सबसे खास, IND ने बनाए 333/5

0
118
views
Harmanpreet played a stormy innings of 143 runs, hit 4 tremendous sixes, this slap six was the most special, IND made 333/5

England Women vs India Women, 2nd ODI (ICC Championship Match):  भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच सेंट लॉरेंस ग्राउंड कैंडबरी में खेला जा रहा है ।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ,वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए ,वहीं अब जीत के लिए इंग्लैंड को 334 रनों की दरकार है ।भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत ने जबरस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने कैरियर का पांचवा ताबड़तोड़ शतक लगाया।

हरमनप्रीत ने जड़ा तूफानी शतक

Harmanpreet played a stormy innings of 143 runs, hit 4 tremendous sixes, this slap six was the most special, IND made 333/5
PC: BCCI

हरमनप्रीत ने 100 गेंदों पर पहले अपना शतक पूरा किया वहीं अगले 11 गेंदों पर उन्होंने 143 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली हरमनप्रीत कौर ने 18 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक पूरा किया जहां उन्होंने 143 रन बनाए।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में हरमनप्रीत का पांचवा शतक

Harmanpreet played a stormy innings of 143 runs, hit 4 tremendous sixes, this slap six was the most special, IND made 333/5
PC,

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की बात की जाए तो हरमनप्रीत का यह दूसरा सर्वाधिक स्कोर वनडे क्रिकेट में है। इससे पहले उन्होंने 171 रनों की नाबाद पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी ।वहीं आज इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 143 रनों की नाबाद पारी खेली ,वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 109 इंग्लैंड के खिलाफ 107 नाबाद एवं बांग्लादेश के खिलाफ 103 रनों की पारी खेल चुके हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ उनका एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दूसरा शतक था।

भारतीय महिला टीम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाएं अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर

टीम ने से पहले आयरलैंड के खिलाफ 2017 में 2 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाया था ,जो कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय महिला टीम का सर्वोच्च स्कोर था ।आज इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने दूसरा अपना सर्वाधिक स्कोर प्राप्त किया है जो उन्होंने 5 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए।

भारतीय पारी

Harmanpreet played a stormy innings of 143 runs, hit 4 tremendous sixes, this slap six was the most special, IND made 333/5
PC: BCCI

भारतीय पारी की बात की जाए तो भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए, वहीं आशिका भाटिया ने 34 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 26 रनों की पारी खेली ।पांचवे नंबर पर हरलीन देओल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 72 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाए वहीं का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पहला था।

इंग्लैंड की गेंदबाजी

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो कुल 5 गदबाजों को इंग्लैंड में इस्तेमाल किया जहां पांचों को एक-एक सफलता हाथ लगी।जहां सबसे किफायती डीन रहे जिन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर एक सफलता अर्जित की।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here