वीडियो: गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच मैदान पर फिर हुई नोकझोंक, गंभीर ने ठोके 54 रन

0
60
views
Gautam Gambhir and Shahid Afridi again clashed on the field, Gambhir hit 54 runs
PC: TWITTER

India Maharajas vs Asia Lions, 1st Match: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का पहला मुकाबला इंडिया महाराज और एशिया लायंस के बीच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां एक और गौतम गंभीर इंडिया महाराज की टीम की अगुवाई कर रहे थे तो दूसरी ओर एशिया लायंस की कमान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के कंधों पर थी। जहां मैदान पर कट्टर प्रतिद्वंदी गौतम गंभीर का सामना शाहिद अफरीदी के साथ था।  एक बार फिर दोनों के बीच मैदान के बीच नोकझोंक देखने को मिली जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

शाहिद अफरीदी की टीम ने 9 रन से गौतम गंभीर की टीम को हराया

गौरतलब है कि एशिया लाइंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए जहां एशिया लायंस की ओर से उपुल थरंगा ने 40 रन का योगदान दिया तो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे misbah-ul-haq ने 50 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं शाहिद अफरीदी ने 8 गेंदों पर दो चौके की मदद से 12 रन बनाए।

Gautam Gambhir and Shahid Afridi again clashed on the field, Gambhir hit 54 runs
PC: TWITTER



जीत के लिए 166 रनों का पीछा करने उतरी गौतम गंभीर की टीम की शुरुआत निराशाजनक रहे जहां पहले ही ओवर में रोबिन उथप्पा 0 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने तूफानी पारी खेलते हुए 39 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 54 रन जोड़े ।

वही मुरली विजय ने उनका बखूबी साथ दिया जहां उन्होंने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन की पारी खेली और अंत में आए इरफान पठान ने 10 गेंदों पर 19 रनों का योगदान दिया। वहीं इंडिया महाराज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पाई ।

फिर दिखा अफरीदी और गौतम गंभीर के बीच नोकझोंक

Gautam Gambhir and Shahid Afridi again clashed on the field, Gambhir hit 54 runs



क्रिकेट जगत के कट्टर प्रतिद्वंदी गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच मैच में एक बार फिर से थोड़ी शब्दों के अदन प्रदान करते नजर आए ।जहां शाहिद अफरीदी जानबूझकर गौतम गंभीर से डीआरएस को लेकर कुछ शब्दों के आदान-प्रदान करते नजर आए ।

वहीं गौतम गंभीर ने उन्हें बिना देखे हाथ से इशारा करते हुए उन्हें दूर जाने को कहा। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ऐसी खट्टी मीठी नोकझोंक दोनों दिग्गजों के बीच में देखने मिली हो इससे पहले भी कई मर्तबा इन दोनों के बीच ऐसी कहासुनी देखने को क्रिकेट जगत में मिली है।


वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here