विराट कोहली पर आया पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर का बयान, शतक के सूखे पर बोली यह बात

0
66
views
Former Pakistan batsman Saeed Anwar's statement on Virat Kohli, said this on the drought of century
PC:BCCI/Twitter

विराट कोहली विश्व के शानदार क्रिकेटर माने जाते हैं लेकिन कुछ वर्षों से विराट पुराने लय में नहीं दिखाई दे रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर ने विराट के शतकों के सूखे को लेकर बड़ी बात कही है जिसकी चर्चा आगे करेगें।

वहीं आपको बता दें की साल भर के ऊपर हो चुका है विराट के आखिरी शतक से हालांकि वह टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं वहीं हाल में ही उन्हें तीनों फॉर्मेट के कप्तानी पद गवानी पड़ी थी, लेकिन टीम इंडिया की जोड़ी रोहित और विराट एक दूसरे की मदद फील्ड पर वेस्टइंडीज सीरीज में करते नजर आए। वहीं विराट कोहली को वेस्टइंडीज के साथ खेले गए तीसरे टी 20 मैच से बीसीसीआई ने आराम दिया था, वहीं अब विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज का अब हिस्सा होंगे। विराट कोहली ने 22 नवंबर 2019 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था ।

सईद अनवर का ट्वीट

जब लंबे समय के बाद आपके बल्ले से शतक निकलता है तो उसका एक अलग ही स्वाद होता है। आपके शतक का इंतज़ार । अनवर  भी अन्य भारतीय फैंस की तरह यह कामना करते हैं की किंग कोहली के बल्ले से शतक जल्दी निकले । शतक की साथ वह खोया लय की प्राप्ति कर लें ।

विराट कोहली के वनडे में प्रदर्शन 

विराट कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 260 मैच में 12311 रन 58.07 की औसत से बनाए हैं जहाँ  उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन का रहा है कि आपको बता दें कि विराट कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 43 शतक तथा 64 अर्धशतकीय पारी खेली हैं।

टेस्ट क्रिकेट में विराट का प्रदर्शन

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने 99 कुल टेस्ट मैच की 168 पारियों में 50.39 की औसत से 7962 रन बनाए हैं ।जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 254 रन का रहा है। वहीं विराट कोहली ने टेस्ट में 27 शतक तथा 28 पारी खेली है।

श्रीलंका के खिलाफ होगा मौका

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली वापसी करेगें जहाँ अभी उन्हें BCCI ने आराम दिया है । लिहाजा टेस्ट क्रिकेट में घरेलु मैदान पर विराट कोहली से विराट शतक की उम्मीद ज़रूर होगी । वहीँ आपको बता दें की श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कोहली अपनी जगह बना पाते हैं तो वह क्रिकेट करियर का 100 वां मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम करेगें ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here