इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गाबा के मैदान पर ICC मेंस t20 वर्ल्ड कप 2022 का 33 वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां यह मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाली स्थिति की है। इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाएं। बटलर ( butler)के 2 कैच न्यूजीलैंड द्वारा छोड़े गए,जहां एक कैच पर बड़ा विवाद लाइव मैच के दौरान देखा गया।
जॉस बटलर की कप्तानी पारी
जॉस बटलर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बटलर बन चुके हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बटलर के 2 कैच भी छोड़े गए। जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। वहीं इस पर विवाद भी देखने मिला जिसकी जानकारी आगे है। इससे पहले जान लेते हैं कैसी रही इंग्लैंड की पारी ।
पावरप्ले में धाकड़ शुरुआत
इंग्लैंड की ओर से जो स्वेटर और इलेक्शंस ने पारी की शुरुआत की जहां दोनों ने मिलकर पावर प्ले में 48 रन जोड़े पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए वहीं लिविंगस्टोन ने 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन जोड़े।
विलियमसन के कैच पकड़ने पर हुआ विवाद
पारी के छठे ओवर में कवर की दिशा पर बटलर शॉट खेलना चाह रहे थे और गेंद हवा में गई ,जहां विलियमसन ने जबरदस्त प्रयास से कैच को पकड़ा और सेलिब्रेशन शुरू हुआ ।जहां बटलर मैदान छोड़ कर बाहर का चुके थे लेकिन थर्ड अंपायर ने not out करार देकर बटलर को फिर से मैदान में बुलाया जहां गेंद ज़मीन पर गिर गई थी।इसके बाद विलियमसन ने बटलर के तरफ इशारा करते हुए माफी भी मांगी। इस मैच में जीत के लिए न्यू जीलैंड की टीम को 180 रनों की दरकार है।
विडियो
Almost a Kane Williamson special! #T20WorldCup #ENGvsNZ pic.twitter.com/Ae8M58Stes
— Vedant Sharma (@VedantSharma_) November 1, 2022
;







