वीडियो: बाबर आजम रशिद के गुगली पर खा बैठे चकमा, हो गए बोल्ड, 6 विकेट से हारी पाकिस्तान

0
143
views
Babar Azam dodge sitting on Rashid's googly, got bowled, Pakistan lost by 6 wickets
Pc: Twitter

Pakistan vs England, 1st T20I: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय t-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला नेशनल स्टेडियम कराची में खेला गया इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए ।लक्ष्य पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया इस जीत के साथ श्रृंखला में इंग्लैंड ने 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है।

बाबर  आजम आदिल रशीद के फिरकी का शिकार

Babar Azam dodge sitting on Rashid's googly, got bowled, Pakistan lost by 6 wickets
PC: Twitter

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज रिजवान और बाबर आजम ने पाकिस्तान की पारी की शुरुआत की जहां दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े वही बाबर आजम 10 ओवर की तीसरी गेंद पर आदिल रशीद के शानदार गुगली का शिकार बने। बाबर आजम आदिल रशीद के हाथों को पढ़ नहीं पाए और स्टेप अप करके शॉट लगाने के चक्कर में पूरी तरह से चुक एवं गेंद विकेट को भेदतती हुई निकल गई । बाबर आजम ने 24 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 31 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद रिजवान ने 40 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। वहीं इफ्तिखार अहमद ने 17 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 28 रन बनाए एवं टीम का स्कोर 158 रनों पर पहुंचाया। हालांकि एक समय पाकिस्तान की टीम 200 रनों के करीब जाती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन 10 ओवर के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपनी पकड़ बनानी मजबूत की और पाकिस्तान के आखिरी 3 विकेट केवल 9 रनों पर गिरे।

Babar Azam dodge sitting on Rashid's googly, got bowled, Pakistan lost by 6 wickets
PC: Twitter

इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात की जाए तो लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज सॉल्ट और एलेक्स हेल्स ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया हालांकि सॉल्ट 10 रनों पर आउट हुए लेकिन लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हेल्स ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली वहीं अंत में आए हैरी ब्रुक ने 25 गेंदों पर सात चौके की मदद से 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल मैच स्कोर इंग्लैंड के नाम किया।

पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो उस्मान कादिर ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो सफलता अर्जित की रऊफ एवं शाहनवाज धानी को एक-एक सफलता हाथ लगी।

वीडियो

;

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here