India women versus Sri Lanka women 2nd match Asia Cup T20 2022: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला सिलहेट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए ।वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 109 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से जेमीमा Jemimah Rodrigues ने 76 रनों की आतिशी पारी खेली मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
23 रनों पर गिर गए थे शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के विकेट

श्रीलंका के गेंदबाजों ने पहले पावरप्ले के दौरान भारत के दो महत्वपूर्ण विकेट शेफाली वर्मा 10 रन स्मृति मंधाना 6 रन के विकेट चटका दिए थे ।वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जेमिमा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 11 चौके और एक छक्के की मदद से महज 53 गेंदों का सामना करते हुए 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली टीम का स्कोर 150 रन तक ले कर गई। वही हरमनप्रीत ने 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। गौरतलब है कि चोट के बाद वापसी कर रहे जेमिमा शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जहां एनसीए में रिहैब के दौरान उन्होंने 6 महीने क्रिकेट से दूर रहने की बात पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में साझा की।
प्लेअर ऑफ द मैच

जेमिमा को प्लेअर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 11 चौके और एक शानदार छक्का जड़ा।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जेमिमा ने दिया बयान
चोट के बाद एनसीए के रिहैब से वापस आ रहे हैं जेमिमा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया एवं उनकी फिटनेस शानदार दिखाई दि। चोट की वजह से 6 महीने से बाहर चल रहे जेमिमा ने शानदार वापसी की जहां उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेनेटेशन में कहा कि 6 महीने क्रिकेट से दूर रहना बेहद मुश्किल से भरा था।
वह चाहती थी कि जल्द से जल्द ठीक हो और मैदान पर उतरे उन्होंने फिटनेस ट्रेनर अपने कोच कप्तान अपने माता-पिता को इस प्रदर्शन कर श्रेय देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। जहां एक समय भारतीय टीम संकट में थी और उनके साहसिक पारी की वजह से भारतीय टीम ने सम्मानजनक टोटल बोर्ड पर टांगा और भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 का आगाज शानदार ढंग से किया।







