बीसीसीआई के ताजा ऐलान के अनुसार अब बुमराह की जगह सिराज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सीरीज का हिस्सा बन गए हैं। भारतीय टीम पर इंजरी का साया जारी है जहां भारत के लिए सबसे बड़ा झटका अब बुमराह के रूप में लगा है। जहां अब जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते नजर नहीं आएंगे उनकी जगह पर अब मोहम्मद सिराज को रिप्लेसमेंट। के तौर पर लाया गया है।
ऑल इंडियन सीनियर कमिटी का ऐलान
ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने एलान किया है कि मोहम्मद सिराज को चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह दी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दी जायेगी। ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने यह भी साफ किया है कि मुद्रा गो बैक इंजरी हुई है जहां पर बीसीसीआई के मेडिकल टीम के संरक्षण में है।
वर्ल्ड कप पर अभी भी असमंजस बरकरार

बीसीसीआई की ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी की माने तो अभी भी वर्ल्ड कप t20 पर असमंजस बरकरार है जहां यह साफ नहीं है कि बुमराह वर्ल्ड कप का हिस्सा रहेंगे या नहीं। सूत्रों के अनुसार बुमराह को चार हफ्तों का आराम रिकवरी के लिए दिया जा सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बुमराह खेलते हुए दिखाई दिए थे जहां आखिरी मैच में उन्होंने बैक को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी।
🚨 UPDATE 🚨
Jasprit Bumrah complained of back pain during India's practice session on Tuesday. The BCCI Medical Team assessed him. He is ruled out of the first #INDvSA T20I.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) September 28, 2022
;
दक्षिण अफ्रीका टूर ऑफ इंडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा t20 मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर 2 अक्टूबर को खेला जाएगा वहीं तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को 4 अक्टूबर को इंदौर के मैदान पर होगा।
दक्षिण अफ्रीका T20I के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मो. सिराज







