नमन ओझा ने 90 रन व इरफान पठान के 303 के SR से 6,6,6,6 जड़ मचाई तबाही, ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के रौंद इंडिया लेजेंड्स पहुंची फाइनल

0
88
views

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया लेजेंड्स की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स के साथ जहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जहां टॉस जीतने के बाद इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स को बल्लेबाज़  के लिए आमंत्रित किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लेजेंड्स की टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश किया ।वहीं इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 से विदाई हो गई है।

नमन ओझा और इरफान पठान की आतिशी बल्लेबाजी

Naman Ojha hit 90 runs and Irfan Pathan's SR of 303 wreaked havoc on 6,6,6,6, India Legends reached the finals of Australia Legends
India legends

172 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने 62 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 90 रन बनाए जहां नमन का स्ट्राइक रेट 145 का रहा। वही सचिन तेंदुलकर 10 रनों पर आउट हुए ।सुरेश रैना भी अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिके जहां 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर वह भी आउट हुए। युवराज सिंह ने 18 रनों की पारी खेली एवं सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इरफान पठान ने 12 गेंदों पर 4 छक्के दो चौके की मदद से 37 रन की आतिशी पारी खेलकर भारतीय टीम को फाइनल में प्रवेश दिला दिया। जहां इरफान ने19 ओवर में लगातार तीन गेंदों पर 3 छक्के जड़े एवं ब्रेट ली के आखिरी ओवर में छक्का जड़कर मैच को भारत के नाम कर दिया।

बेन डंक और वाटसन की शानदार पारी

Naman Ojha hit 90 runs and Irfan Pathan's SR of 303 wreaked havoc on 6,6,6,6, India Legends reached the finals of Australia Legends

डंक ने 26 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाए। वहीं कैमरून व्हाइट ने 18 गेंदों पर 30 रन तथा कप्तान वॉटसन ने 21 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। ‌‌

भारत की ओर से मिथुन ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए ।वहीं यूसुफ पठान ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कीं राहुल शर्मा के खाते में एक सफलता रहे।

फाइनल मैच

Naman Ojha hit 90 runs and Irfan Pathan's SR of 303 wreaked havoc on 6,6,6,6, India Legends reached the finals of Australia Legends

ऑस्ट्रेलिया पर पांच विकेटों से जीत के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है वहीं वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला होगा जहां जीतने वाली टीम भारत के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी।

मैन ऑफ द मैच

Naman Ojha hit 90 runs and Irfan Pathan's SR of 303 wreaked havoc on 6,6,6,6, India Legends reached the finals of Australia Legends
PC: Indian legends

नमन ओझा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया जहां उन्हें ट्रॉफी के साथ एक लाख की राशि दी गई।

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here