भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की t20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का अंत भारतीय टीम ने जीत के साथ किया ।जहां 6 विकेट से आखिरी और निर्णायक मुकाबला भारतीय टीम ने जीत कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मैच के नायक रहे सूर्यकुमार ने बताया की उनके साथ रात क्याहुआ।
प्लेयर ऑफ द मैच रहे सूर्यकुमार यादव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी की जहां उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 69 रन बनाए इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया।
सूर्य कुमार ने खोला राज क्या हुआ था 3:00 बजे रात

अक्षय पटेल और सूर्यकुमार यादव के बीच मैच के बाद बातचीत के दौरान अक्षय पटेल के पूछे जाने पर सुर कुमार ने बताया कि आखिर होटल में 3:00 बजे रात को जो कोहराम मच गया था सुर कुमार ने स्पष्ट से राज उठाते हुए कहा कि ट्रैवलिंग की वजह से और मौसम में बदलाव की वजह से उनके पेट में दर्द और फीवर था जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से कहा कि मुझे कोई भी बोली दो कोई भी इंजेक्शन दो लेकिन मुझे और मैच खेलना है। वह चाहते थे कि वह निर्णायक मुकाबला खेल । उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह वर्ल्ड कप होता और उसका फाइनल मैच होता तो वह उस स्थिति में क्या करते हैं बस यही सोच था और उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही उन्होंने ब्लू जर्सी पहनी तो इमोशन ही उनके लिए अलग हो गया।
यह दर्शाता है सूर्यकुमार यादव उस जज्बे के साथ मैदान पर उतरे कि उन्हें देश के लिए कुछ कर गुजर ना है और देश को जीत दिलानी है। कुछ ऐसा ही नजारा मैदान पर देखने को मिला जहां विराट कोहली भी उनके छक्कों के मुरीद दिखाई दिए।
video
From setting the stage on fire to a special pre-match tale! 🔥 😎
Men of the hour – @surya_14kumar & @akshar2026 – discuss it all after #TeamIndia‘s T20I series win against Australia in Hyderabad. 👍 👍- By @RajalArora
Full interview 🔽 #INDvAUS https://t.co/rfPgcGyO0H pic.twitter.com/rDWz9Zwh3h
— BCCI (@BCCI) September 26, 2022
;







