IND A vs NZ A: कुलदीप यादव के हैट्रिक के बाद पृथ्वी शॉ का धमाल, 4 विकेट से जीती भारत, संजू सैमसन भी चमके, ऋतुराज ने मौका गवाया

0
122
views
IND A vs NZ A: After Kuldeep Yadav's hat-trick, Prithvi Shaw's performance, India won by 4 wickets, Sanju Samson also shone, Rituraj lost his chance
PC: BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया ।न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ,पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 219 रनों पर सिमट गई ।  लक्ष्य  का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट पर 222 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

कुलदीप यादव ने ली हैट्रिक

IND A vs NZ A: After Kuldeep Yadav's hat-trick, Prithvi Shaw's performance, India won by 4 wickets, Sanju Samson also shone, Rituraj lost his chance
PC: BCCI

भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 10 ओवर में क्या 51 रन देकर चार सफलताएं अर्जित की ,जिसमें उनका हैट्रिक भी शामिल था। कुलदीप यादव ने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी का नमूना पेश किया। जहां इससे पहले भी कुलदीप दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ले चुके हैं। सोलिया (28), रिप्पोन (10), वैन विक (4) को आउट किया।

इंग्लैंड की ओर से राचिन ने 61 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 9 चौके जड़े। वहीं जो कार्टर ने 80 गेंद पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से 72 रन बनाए और टीम का स्कोर 219 रन तक पहुंचाया। जहां 47 ओवर में पूरी टीम सिमट गई।

उमरान मलिक इन 5 गेंदबाज को मिली सफलता

गौरतलब है की इस सीरीज में उमरान मलिक ने किफायती गेंदबाजी की। जहां उन्होंने इस मैच में 8 ओवर में 35 रन देकर सलामी बल्लेबाज बोवस को 15 रन पर आउट किया। राहुल चाहर को 2 विकेट, राज बावा को 1, ऋषि धवन को 2 सफलता मिली।

पृथ्वी शॉ ने खेली आतिशी  पारी

IND A vs NZ A: After Kuldeep Yadav's hat-trick, Prithvi Shaw's performance, India won by 4 wickets, Sanju Samson also shone, Rituraj lost his chance
PC: BCCI

219 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ पारी के लिए जवानों ने 48 गेंदों पर 77 रन बनाए जहां उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के जड़े। वही ऋतुराज गायकवाड ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए, रजत पाटीदार ने 17 गेंदों पर 20 रन तथा संजू सैमसंग ने 35 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। आखरी में शार्दुल ठाकुर ने 25 रनों का योगदान दिया और टीम को जीत दिलाई।

आखरी मुकाबला 27 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा जहां भारत ने पहले ही 2/0 से बढ़त हासिल कर ली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here