भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मुकाबला ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला गया। जहां आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने 16 रनों से इंग्लैंड की टीम को रौंदकर 3-0 से श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया ।
कई मायनों में यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा जहां इस मैच में क्रिकेटिंग करियर को अलविदा कह रहीं झूलन गोस्वामी का यह आखिरी मुकाबला रहा । वहीं इस मैच में हाल में आईसीसी द्वारा मैंकडिंग को रन आउट में तब्दील किए जाने के बाद दीप्ति शर्मा द्वारा रनआउट का ऐसा लम्हा क्रिकेटिंग करियर में महिला क्रिकेट में पहली बार देखने मिला। जहा ।नॉन स्ट्राइक एंड पर क्रीच से बाहर खड़ी चार्लोट डीन को गेंद फेकने से पहले दीप्ति ने रन आउट कर दिया और पूरे क्रिकेटिंग जगत को दो हिस्सों में बांट दिया। कुछ लोग इसे जायज करार दे रहे हैं और कुछ लोग खेल भावना पर उसे दाग बता रहे हैं।
44 वे ओवर में दीप्ति शर्मा ने दिया इस रन आउट को अंजाम Deepti Sharma run out Charlotte Dean

इंग्लैंड को जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी और भारतीय टीम को केवल 1 विकेट चटकाने थे वही 44 ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर क्रीज से बाहर खड़ी डीन को गेंद फेंकने से पहले गलियां बिखेर कर रन आउट किया। जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी डीन फूट-फूट कर रोने लगीं जहां डीन को यह यकीन नहीं हुआ कि उन्हें इस तरीके से दीप्ति शर्मा ने रन आउट कर दिया है। जहां इसकी चर्चा और गुस्सा आया इंग्लैंड के प्लेयर्स में भी दिखी। वहीं पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हरमनप्रीत कौर जो कि भारतीय महिला टीम की कप्तान है उन्होंने दीप्ति शर्मा का बचाव करते हुए उन्हें बैक किया और यह बड़ी बात कही जिस की जानकारी आगे दी गई है।
अश्विन की दिलाई दीप्ति शर्मा ने याद Deepti Sharma reminds of r Ashwin
Deepti Sharma runs out Charlotte Dean at the non-striker’s end as Jhulan Goswami’s final match ends in drama.
India win by 16 runs, and claim the series 3-0. #ENGvIND pic.twitter.com/kEs1FkF2yz
— Wisden India (@WisdenIndia) September 24, 2022
;
गौरतलब है इससे पहले भी भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने बटलर को कुछ इसी ढंग से आउट कर सुर्खियां बटोरी थी जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था हालांकि आईसीसी ने अब इस तरीके के आउट को run out की श्रेणी में डाला है और इसे जायज करार दिया है ।लेकिन इसके बावजूद कुछ खेल प्रेमी एवं पंडित इसे दायरे के बाहर और खेल भावना को आहत करने वाला मानते हैं और ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के ऐतिहासिक ग्राउंड लॉर्ड्स पर भी देखा गया जहां भारतीय टीम को 1 विकेट की दरकार थी तो दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम को 16 रनों के और दीप्ति शर्मा ने कुछ इस ढंग से आउट कर भारतीय टीम को 16 रनों से जीत दिलाई।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हरमनप्रीत ने किया दीप्ति शर्मा का बचाव harmanpreet Kaur and Deepti Sharma

आखिरी विकेट के बारे में पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा कि आईसीसी के रूल के अनुसार यह जायज रन आउट है और कोई भी रूल बुक के बाहर जाकर कोई भी कार्य नहीं किया गया और चुके दीप्ति शर्मा मेरी टीममेट है तो मैं उनको बैक करती हूं उन्होंने कोई भी गलत रन आउट नहीं किया। दीप्ति शर्मा ने कोई भी रूल को नहीं तोड़ा है और मैं अपने प्लेयर को बैक करती हूं और जीत जीत होती है और यह दिखाता है कि क्रिकेट को लेकर देती शर्मा कितने सचेत है।
This is the Perfect Reply From the Captain Harman, when asked about runnout#DeeptiSharma pic.twitter.com/PKzcU2tG78
— Cric (@Ld30972553) September 24, 2022
;







