रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का 14 मुकाबला इंडिया लेजेंड इंग्लैंड लेजेंड के बीच देहरादून के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए है ।गौरतलब है कि बारिश से बाधित इस मैच को 15-15 ओवर का कर दिया गया है। एक बार फिर इंडिया लेजेंड की ओर से सचिन तेंदुलकर ने धुआंधार पारी खेली जहां उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 शानदार छक्के जड़े ।
नमन ओझा और तेंदुलकर (Tendulkar)ने खेली तूफानी पारी

नमन ओझा और सचिन तेंदुलकर ने भारत की ओर से पारी की शुरुआत की ,जहां पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 65 रन जोड़े ,जहां नमन ओझा ने 17 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 20 रन बनाए ।वहीं सचिन तेंदुलकर ने 3 चौके और तीन छक्के की मदद से 20 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए ।एक बार फिर उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने ट्रेडमार्क शार्ट से दर्शकों का दिल जीता। सचिन तेंदुलकर ने ट्रेंलेट एक ही ओवर में लगातार दो छक्के जड़े।
यूसुफ पठान और युवराज ने दिखाया दम

सुरेश रैना के 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट होने के बाद यूसुफ पठान ने 11 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 27 रन बनाए ।वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे युवराज सिंह ने भी जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखा कर पुरानी यादें ताजा की जहां उन्होंने 15 गेंदों पर 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली ।वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने 11 गेंदों पर 18 रन था इरफान पठान ने 9 गेंदों पर 11 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज पैरी रहे जिन्होंने 3 ओवर में 19 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की। वहीं स्कूफील्ड को एक ओवर में एक सफलता अर्जित हुए जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर को कॉट एंड बोल्ड किया।
सचिन तेंदुलकर( Sachin Tendulkar trademark shot )का स्ट्रेट छक्के के लिए शॉट
Sachin Sachin with 2 times clap#SachinTendulkar 🙏 pic.twitter.com/Hdq0OQnCik
— 𝑨𝒌𝒖𝒍 𝑻𝒉𝒂𝒌𝒖𝒓 (@Loyalsachfan01) September 22, 2022
;







