
भारत और श्रीलंका के बीच श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच मोहाली के मैदान पर खेला जा रहा है ,जहां यह मैच कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। जहां में श्रीलंका का 300 वां टेस्ट मैच होगा वहीं विराट अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते नजर आ रहे हैं ।वही करुणारत्ने का यह 75 वा टेस्ट है, दूसरी ओर रोहित शर्मा बतौर नियमित कप्तान टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का कार्यभार संभालते नजर आ रहे हैं। वहीं 100 वा टेस्ट को खास बनाने के लिए विराट कोहली की धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा भी मोहाली के मैदान पर मौजूद रहे आगे खबर विस्तार से।
मोहाली मैदान पर प्रेजेंटेशन के दौरान विराट के संग दिखे अनुष्का
What a moment to commemorate his 100th Test appearance in whites 🙌🏻
Words of appreciation from the Head Coach Rahul Dravid and words of gratitude from @imVkohli👏🏻#VK100 | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/zfX0ZIirdz
— BCCI (@BCCI) March 4, 2022
गौरतलब है कि विराट कोहली की धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनते हुए विराट कोहली के साथ मैदान पर खड़ी हुई दिखाई दी ।जहां प्रेजेंटेशन के दौरान द्रविड़ ने विराट कोहली के लिए बेहद भावनात्मक पूर्ण चीज कही , इस मौके पर जाते हैं इस ऐतिहासिक क्षण पर विराट कोहली अपनी धर्मपत्नी के साथ नजर आए जहाँ अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ खड़ी होकर उनके हौसला अफजाई करती नजर आई।
कोच राहुल द्रविड़ ने दिया विराट को 100 टेस्ट कैप

कोच द्रविड़ ने इस खास मौके पर द्रविड़ को कैप दी जहाँ उन्होंने यह भी कहा की मुझे याद है आपने पहले कभी एक टेस्ट मैच खेलने की मंशा जाहिर की थी, वहीँ आज आप अपना 100 टेस्ट मैच खेल रहे हो। आपके परिश्रम , लगन, जज्बे और क्रिकेट के प्रति सम्मान कबीले तारीफ है आपने नेक्स्ट जनरेशन को प्रेरणा दी है । यह पल बेहद खास है ।
विराट कोहली ने दिया बयान
विराट कोहली ने बताया यह बेहद खास पल है जहाँ आज उनके साथ पूरी परिवार इस पल का हिस्सा बनने यहाँ मोहाली आये हैं और यह कैप राहुल द्रविड़ से लेना मेरे लिए गौरव की बात है जहाँ वह मेरे रोल मॉडल रहे हैं ।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह ।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, पथुम निसानका, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरु कुमारा






