भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से शुरू होने वाले 3 मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के मैदान पर होगा। जहां इस मैच से पहले एशिया कप में मिली हार को भुलाते हुए टीम इंडिया जबरदस्त प्रैक्टिस सेशन में जुटी हुई है। जहां एक और सभी प्लेयर ने जमकर प्रैक्टिस किया। हार्दिक, लोकेश राहुल, रोहित शर्मा सभी ने जमकर नेट सेशन में पसीना बहाया। वहीं आपको बता दें की इस सेशन के दौरान हर्षल पटेल ने भी बल्ला थामा और जमकर बल्लेबाजी की। जहां टेल ऑर्डर को भी परिपक्व बनाने की जिम्मेदारी मैनेजमेंट निभा रही है।
प्रैक्टिस सेशन के दौरान फिर दिखा पंत का एक हाथ का छक्का

प्रैक्टिस सेशन के दौरान पंत ने भी जमकर बल्लेबाज़ी की और जमकर पसीना बहाया वहीं उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट की भी प्रैक्टिस की उन्होंने स्लॉग स्वीप और रिवर्स स्वीप का भी प्रैक्टिस जमकर किया। वहीं एडम जांपा से निपटने के लिए ऋषभ पंत ने लेग स्पिन पर खूब प्रैक्टिस की।
रोहित और लोकेश राहुल ने शेयर किया नेट
रोहित शर्मा ने फ्लिक और स्लो डिलीवरी पर टाइमिंग से भरे शॉट खेलते नजर आए वहीं लोकेश राहुल ने हवाई शॉट खेला। जहां न्यूलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर ने जमकर नकल गेंद और स्लोअर डिलीवरी का उपयोग कर विपक्षी को परेशान किया।
उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार ने भी किया जानदार प्रदर्शन

मोहम्मद शमी के संक्रमित होने के बाद उनकी जगह आए उमेश यादव ने भी जबरदस्त नेट सेशन पर गेंदबाजी की जहां भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने मिलकर पूरा किया। वहीं आपको बता दें की प्रसिद्ध कृष्णा भी चोटिल हैं। दीपक चाहर को भी नेट सेशन के दौरान देखा गया वहीं अश्विन ने भी गेंदबाजी में जौहर दिखाया। वहीं हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह के आने से टीम में संतुलन के साथ साथ धार भी बढ़ेगी यह कप्तान रोहित शर्मा का मानना है।
ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर ने भी बहाया पसीना
ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर ने भी नेट सेशन के दौरान जमकर पसीना बहाया। वहीं स्टीव स्मिथ और मैक्सवेल ने भारतीय नेट बॉलर को खेला और जमकर प्रैक्टिस की। जहां मैक्सवेल ने कई हवाई शॉट भी खेले।
video
Indian captain @ImRo45 at the nets today! #IndvsAus @BCCI @gulzarchahal #gulzarchahal #1stT20I #pca #pcanews #punjabcricket #punjab #cricket #teamindia #indiancricketteam #punjabcricketnews #cricketnews #fans #cricketfans #rohitsharma pic.twitter.com/WtJO5r7Ihm
— Punjab Cricket Association (@pcacricket) September 18, 2022







