England Women vs India Women, 1st ODI (ICC Championship Match) इंग्लैंड और भारत के बीच पहला वंडे मुकाबला काउंटी ग्राउंड में खेला गया। जहां इस मैच में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मांधाना ने 91 रनों की तूफानी पारी खेली। जहां गेंद और बल्ले दोनों से प्लेयर ने जबरदस्त भूमिका निभाई। Harmanpreet हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और इंग्लैंड की टीम को 227 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। जहां 44.2 ओवर में ही भरता ने इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
स्मृति का कहर

स्मृति मांधाना ने 99 गेंद में जबरदस्त 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 91 रन की पारी खेली। जहां उनका प्रदर्शन बेहद खास रहा। वहीं उन्होंने एक भी इंग्लैंड की गेंदबाज को सांस तक नहीं लेने दिया ग्राउंड के चारों ओर तूफानी शॉट खेले। जहा स्मृति ने वंडे में अपना 24 वा अर्धशतक जड़ा। हालांकि वे शतक से 9 रनों से चुकीं । यह चौथी बार था जब 90s पर स्मृति आउट हुई हों। इससे पहले इस वर्ष स्मृति ने 94 रन की नाबाद पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।
स्मृति को इस तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस जीत के साथ सीरीज में भारत ने 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है।
एक मैच में 3 भारतीय प्लेयर ने जड़ा अर्धशतक

भारत की ओर से सभी अच्छी बात यह रही की स्मृति के अलावा यस्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को आधार दिया। जहां वंडे में यस्तिका भाटिया का यह चौथा अर्धशतक रहा। उन्होंने 47 गेंद में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। वहीं हरमनप्रीत ने 74 रन की नाबाद पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुई। जहां अपनी पारी में हरमनप्रीत ने 7 चौके और एक छक्का जड़ा और वंडे में अपना 17 वा अर्धशतक जड़ा।
video
She came. She saw. She conquered 🏏
📹 | Here’s a quick recap of @mandhana_smriti‘s match-winning knock that got her the ‘Player of the match’ award in the 1st ODI 🔥#ENGvIND #SmritiMandhana #TeamIndia #SonySportsNetwork #SirfSonyPeDikhega pic.twitter.com/yZbm12yjFn
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 18, 2022
;







