England Legends vs Sri Lanka Legends, 5th Match रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पांचवा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंग्लैंड लेजेंड्स और श्रीलंका लेजेंड्स के बीच खेला गया । जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड बिजनेस की टीम 78 रनों पर ढेर हो गई इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका लेजेंड्स की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया। श्रीलंका की दूसरी लगातार जीत है वही कानपुर के मैदान पर पिछले मैच में जहां श्रीलंका के कप्तान दिलशान ने शतकीय पारी खेली थी वहीं दूसरे मुकाबले में सनत जयसूर्या ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
सनत जयसूर्या ने गेंद से मचाया कोहराम

श्रीलंकाई टीम के दिग्गज प्लेयर सनत जयसूर्या ने गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाते हुए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है एवं अपने 4 ओवर के स्लॉट में 3 रन देकर चार सफलताएं अर्जित की। स्टैंप टू स्टैंप में गेंद फेंकने की काबिलियत की वजह से उन्होंने चार बेहतरीन विकेट चटकाए एवं उनके इस गेंदबाजी प्रदर्शन से पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इंग्लैंड लेजेंड्स की बल्लेबाज़ी
इंग्लैंड की ओर से बेल्स ने सर्वाधिक 15 रन की पारी खेली । जहां 7 इंग्लैंड के प्लेयर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। जहां पिच को समझने में उन्हें बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं श्रीलंकाई प्लेयर ने इसका जमकर फायदा उठाया और गुच्छों में विकेट हासिल किया।
श्रीलंका की गेंदबाजी

श्रीलंका की गेंदबाजी की बात की जाए तो जयसूर्या टॉप पर रहे। जहां उन्होंने 3 रन देकर चार विकेट चटकाए। कुलाशेखर ने 11 रन देकर दो विकेट लिए । डिसिल्वा ने दो सफलताएं 17 रन देकर अर्जित की। वहीं उड़ाना को 5 रन देकर एक विकेट मिला।
तीन विकेट पर श्रीलंका ने जीता या मैच
श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर मुनावीरा रहे जिन्होंने 24 रन की पारी खेली ।थरंगा ने 23 रनों का योगदान दिया। पिछले मैच के हीरो दिलशान 15 रन पर आउट हुए वहीं मेंडिस ने नाबाद 8 रन बनाए।
इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो पेरी ने 4 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। स्कोफील्ड ने 3.3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
मैन ऑफ द मैच

किरण जयसूर्या को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 4 ओवर में 3 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।जिसके लिए उन्हें एक लाख की धनराशि दी गई। हालांकि पूछे जाने पर उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक उन्होंने गेंदबाजी से जौहर दिखाया अब वह बल्लेबाजी से भी जौहर दिखाते नजर आएंगे जहां अगले मैच में हुआ दिलशान के साथ ओपनिंग करेंगे।







