सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड कप टीम चुने जाने के बाद की भविष्यवाणी “पहले बैटिंग करके नहीं हारेगी भारतीय टीम”, जानिए वजह

0
188
views
Sunil Gavaskar predicted after being selected in the World Cup team,
PC: Twitter

बीसीसीआई ने एक साथ वर्ल्ड कप , ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम का चयन कर दिया है। जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म है जहां क्रिकेट पंडितों के अनुसार प्लेयर्स को लेकर मंथन जारी है लेकिन यह साफ कर दें की अब टीम घोषित हो चुकी है और यही टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। वहीं टीम के चयन के बाद पूर्व कप्तान और धाकड़ सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए यह कहा की अब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नहीं हारेगी, इसके पीछे की वजह आगे दी गई है।

भारतीय टीम में हुई जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी

भारतीय टीम में स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज की भूमिका में हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार , अर्शदीप और हार्दिक होंगें । वहीं टीम के ऐलान करने के बाद सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे को दिए बयान में कहा की इस पेस अटैक को देखते हुए लगता है की अब कोई दिक्कत भारतीय टीम को रन डिफेंड करने में नहीं आनी चाहिए जहां हर्षल पटेल और बुमराह एक।अलग धार टीम को देते नजर आ सकते हैं। लिहाजा इन दोनों प्लेयर्स के आने से भारतीय कोर टीम और मजबूत लगती दिखाई दे रही है।

एशिया कप के सुपर 4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ लगातार 2 मैच में हार के बाद भारतीय टीम का एशिया cup का सफर समाप्त हो गया था। वही सुपर 4 स्टेज में तेज गेंदबाजी की कमी साफ खली थी। आपको बता दें की आवेश खान स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं और मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को स्टैंड बाय पर रखा गया है। गावस्कर ने कहा की हर्षल और जसप्रीत की वापसी टीम को मजबूती और संतुलित करती नजर आयेगी। सुनील गावस्कर ने कहा की एशिया कप में 170+ के स्कोर दो बार बना दिए गए जहां भारत इसे डिफेंड नहीं कर पाई वहीं इन दोनों गेंदबाजों के आने से अब ऐसा नहीं होगा।

टीम की संरचना पर गावस्कर ने कही ये बात

Sunil Gavaskar predicted after being selected in the World Cup team, "Indian team will not lose by batting first", know the reason
PC: Twitter

टीम के बारे में गावस्कर ने कहा की भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह और हर्षल के आने से लक्ष्य के बचाव करने में सक्षम होगें। वहीं टीम संतुलित लग रही है। वहीं रवि बिस्नोई के सिलेक्शन ना होने पर उन्होंने कहा की रवि बिश्नोई बेहद युवा प्लेयर हैं और उनके पास अभी काफी समय है जहां वे टीम को आगे ले जाने में सक्षम हैं। उनके चयन ना होने से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि और मेहनत करना चाहिए और मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन जरूर करना चाहिए भविष्य में उनके पास अच्छा मौका होगा जहां वे टीम में चुने जाएं।

दीपक चाहर की जगह अर्शदीप का चुनाव को गावस्कर ने ठीक ठहराया है जहां अर्शदीप ने पिछले दिनों काफी मैच खेला है और दवाब को सोखने की क्षमता साफ देखी गई है वहीं चोट से उबरकर आए दीपक चाहर वे उस फॉर्म में नहीं हैं जिसके लिए वे जाने जाते हैं इसलिए उनका स्टैंडबाय पर हैं। हालांकि ये भी कहा की ऑस्ट्रेलिया के उछाल भरी पिच पर और मूवमेंट शानदार रहती  है।   टीम का समर्थन करनी चाहिए , ये हमारी टीम है और इसे पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here