विडियो: बाबर आजम का टूटा घमंड! 0.94 सेकंड में पकड़ा मधुशंका ने जबरदस्त कैच, टी20 के नंबर 2 बल्लेबाज का उड़ा होश

0
72
views
Babar Azam's broken pride, Madhushanka caught a tremendous catch in 0.94 seconds, the number 2 batsman of T20 was blown away
PC: Twitter

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल मैदान पर खेला गया । जहां इस रोमांच से भरपूर मैच में श्रीलंका ने हारी हुई बाजी को जीत में बदलकर एशिया कप में जीत का छक्का लगाया। जहां यह छठी बार था जब श्रीलंका ने इस खिताब को जीता हैं। लेकिन इस जीत के कई मायने हैं श्रीलंका में आर्थिक संकट सरकार प्रवर्तन और फिर वेन्यू शिफ्ट के बाद यह जबरदस्त जीत ने लाखों लोगों को हसने और खुश होने का मौका दिया हैं। लिहाजा इस जीत के कई मायने श्रीलंका के लिए थी। इस जीत के साथ पाकिस्तान के ओवर कॉन्फिडेंस का भी श्रीलंका ने दमन कर दिया है।

Babar Azam's broken pride, Madhushanka caught a tremendous catch in 0.94 seconds, the number 2 batsman of T20 was blown away
PC: ICC

राजपक्षे और हसरंगा ने मचा दिया दुबई के मैदान पर कोहराम

एक समय 58 रन पर 5 विकेट खो चुके श्रीलंका की टीम बैकफुट पर आ चुकी थी। जहां पाकिस्तान एक।समय श्रीलंका को 120 रनों पर आउट करती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन अभी पिक्चर बांकी थी अभी तो मैदान पर राजपक्षे और हसरंगा नाम के दो तूफान आने वाले थे ।

जहां राजपक्षे और हसरंगा ने तबाही मचा दी। राजपशे ने 6 चौके और 3 जबरदस्त छक्के की।मदद से से 71 रन बनाए। जहां नसीम शाह के 17 वें में 16 रन और 20 वें ओवर में 15 रन बने। जहां 11 वें ओवर से दोनों प्लेयर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और स्कोर 170/6 तक पहुंचाया।

बाबर आजम का खराब फॉर्म जारी

Babar Azam's broken pride, Madhushanka caught a tremendous catch in 0.94 seconds, the number 2 batsman of T20 was blown away
PC: Twitter

बाबर आजम के बचाव में पिछले मैच में आए कोच मुस्ताक ने यह कहा था की उनका खराब फॉर्म नहीं है बल्कि वो बदकिस्मत रहे हैं। शायद आखिरी फाइनल मुकाबले के बाद उन्हें यह समझना होगा की खराब फॉर्म को बदकिस्मती बताना जायज नहीं होगा।  बाबर आजम ने पूरे एशिया कप के 6 मैच में कुल 69 रन बनाए जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 30 रन का रहा। विश्व के नंबर 2 टी 20 बल्लेबाज यकीनन खराब फॉर्म के शिकार हो चुके हैं।

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में 5 रन पर आउट

बाबर आजम श्रीलंका के खिलाफ 5 रन पर आउट हुए जहां चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मदुषण के बाबर आजम फाइन लेग की दिशा nei हवाई शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद को सही समय पर फ्लिक ना करने की वजह से गेंद तेज गति से फाइन लेग। की ओर गई जहां चुस्त और मुस्तैद दिलशान मदुशंका ने बिना कोई गलती की 0.94 सेकंड रिएक्शन टाइम में कैच को पकड़कर बाबर आजम को चलता किया। जहां बाबर आजम समझ नहीं पाए की उनके साथ क्या हुआ है। बाबर के आउट होने के बाद विकटों की लड़ी लगनी शुरू हुई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहें और पाकिस्तान की टीम 147 रन पर सिमट गई।

वीडियो

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here