AsiaCup  2022: श्रीलंका को जीत पर मिले 1.19 करोड़, PAK भी  हुआ  मालामाल, इन प्लयेर पर हुई पैसों  की बारिश

0
172
views
AsiaCup  2022: Sri Lanka got 1.19 crores on victory, PAK also became rich, money rained on these players
PC: Twitter

एशिया कप 2022 का अंत बेहद रोमांचक रहा जहां श्रीलंका ने एशिया कप 2022 का आगाज अफगानिस्तान से मिली हार के बाद की थी वहीं जीत के साथ उन्होंने छठी बार एशिया कप को जीतकर। इतिहास रच दिया। जहां अंडरडॉग कही जा रही श्रीलंका टीम ने पाकिस्तान की टीम को 23 रनों से फाइनल में मात देकर जबरदस्त सीरीज जीत की। आगे बात करते हैं अवार्ड की जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

AsiaCup  2022: Sri Lanka got 1.19 crores on victory, PAK also became rich, money rained on these players
PC: ICC

जीत के बाद श्रीलंका टीम को मिले इतनी धनराशि

AsiaCup  2022: Sri Lanka got 1.19 crores on victory, PAK also became rich, money rained on these players
PC: ICC

जीत के बाद श्रीलंका की टीम को 1,50,000 डॉलर की धनराशि दी गई। जहां इसके भारतीय मुद्रा में परिवर्तन करें तो 1 करोड़ 19 लाख के आसपास यह धनराशि आती है। जहां इस मौके पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली , पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा भी मौजूद रहे। जहां श्रीलंका के कप्तान दासून शानका को 1,50,000 डॉलर की राशि का चेक प्रदान किया।

पाकिस्तान ( रनर अप ) को मिली इतने इनामी राशि

AsiaCup  2022: Sri Lanka got 1.19 crores on victory, PAK also became rich, money rained on these players
PC: Twitter

पाकिस्तान के कप्तान को 75,000 डॉलर की इनामी राशि रमीज राजा ने सौंपी। जहां यह इनामी रही भारतीय मुद्रा में लगभग 59 लाख के करीब होती है। वहीं अगर पाकिस्तानी मुद्रा की बात की जाए तो यह 1 करोड़ 71 लाख की धनराशि हो जाती है।

मैन ऑफ़ द सीरीज

AsiaCup  2022: Sri Lanka got 1.19 crores on victory, PAK also became rich, money rained on these players
PC: ICC

हरसरंगा जिन्होंने जानदार प्रदर्शन किया और पूरे सीरीज में श्रीलंका के लिए जान झोकते नजर आई उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। जहां हसरंगा ने 6 मैच में 9 विकेट चटकाएं जहां उनका इकॉनोमी 7.4 का रहा। वहीं औसत की बात की जाए तो उनकी औसत 18.9 की रही। हसरंगा को 15000 डॉलर की इनामी राशि दी गई।

प्लेयर ऑफ द मैच

भानूका राजपक्षे को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने अकेले दमपर मैच का रुख मोड़ दिया जहां एक समय 58 रन पर श्रीलंका के 5 प्रमुख प्लेयर लौट चुके थे वहीं राजपक्षे ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 45 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें 5000 डॉलर की धनराशि दी रही।

कैच ऑफ द मैच

AsiaCup  2022: Sri Lanka got 1.19 crores on victory, PAK also became rich, money rained on these players
PC: ICC

मादुसन को कैच ऑफ द मैच के खिताब से जहां उन्होंने मोहम्मद नवाज़ का जबरदस्त कैच करूणारत्ने की गेंद पर पकड़ा था जहां उन्होंने 19 मीटर ग्राउंड कवर करते हुए कैच को पूरा किया। जिसके लिए उन्हें 3000 डॉलर की इनामी राशि प्रदान की गई।

कोच सिल्वरवुड और सकलेन मुस्ताक को मिली लिमिटेड एडिशन वॉच

पाकिस्तान और श्रीलंका के कोच को भी लिमिटेड एडिशन एडिशन वॉच से सम्मानित गया। जहां दोनों कोच ने अपने टीम को फाइनल तक के सफर में मदद की और परिणाम सभी के सामने है।

मैच का लेखा जोखा

AsiaCup  2022: Sri Lanka got 1.19 crores on victory, PAK also became rich, money rained on these players
PC: cricket srilanka

टॉस हारकर श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए बेहद खराब शुरुआत की और 5 विकेट 58 रन पर खो दिए इसके बाद राजपक्षे और हसरंगा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और मात्र 36 गेंद में 58 रन की साझेदारी निभाई। वहीं राजपक्षे ने 71 रन 45 गेंद पर बनाई वहीं हसरंगा ने 21 गेंद पर 36 रन की पारी खेली और संकट से उबरते हुए टीम का स्कोर 170/6 तक ले गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकिस्तान की टीम 147 रनों पर सिमट गई।

जहां मोहम्मद रिजवान की टी 20 मैच में 49 गेंद पर 55 रन और इफ्तिखार की 31 गेंद पर 32 रन की पारी जो की बेहद स्लो रही उसका खामियाजा टीम ने भुगता । जहां एक समय 9 के रन रेट से पाकिस्तान को रन चेज करना था आसिफ अली के समय तक वह 18 तक चला। गया था और साफ दवाब पाकिस्तान की टीम पर था वहीं हसरंगा ने इसका फायदा आखिरी चरण के ओवर में उठाया और खुशदिल शाह, आसिफ अली और रिजवान का विकेट लेकर लिया।

video

 

;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here