ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने फिंच की कप्तानी में जीतकर न्यूज़ीलैंड का 3/0 से क्लीन स्वीप किया है। जहां अपने वांडायक कैरियर का आखिरी मुकाबला और सीरीज फिंच ने अपने नाम कर वंडे क्रिकेट को अलविदा कहा। जहां इस खास मौके पर फिंच के परिवार के लोग भी प्रेजेंटेशन और मैच के दौरान शामिल रहे।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में स्टीव स्मिथ के शानदार 105 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 267 रन बना पाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 242 रन पर ऑल आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 25 रन से जीत लिया और सीरीज को 3/0 से अपने नाम किया।
स्टीव स्मिथ की शानदार शतकीय पारी

वंडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से stev Smith स्टीव स्मिथ ने अपना 12 वा वंडे शतक जड़ा। जहां उन्होंने 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। एलेक्स केरी ने 42 रन और मार्नुस ने 52 रन की पारी खेली। आखिरी में ग्रीन ने 12 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रन की नाबाद पारी खेली। फिंच जो की आखिरी मैच खेल रहे थे उन्होंने 5 रन की पारी खेली।
बोल्ट की धारदार गेंदबाजी
न्यूज़ीलैंड की ओर से बोल्ट ने 10 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। टिम साउदी, लौकी फर्गुसन तथा सीनेटर ने एक-एक विकेट लिया।
न्यूजलैंड ने आखिरी 4 विकेट 20 रन पर खोए
न्यूज़ीलैंड ने आखिरी 4 विकेट 20 रन पर खोए जहां 224 रन पर न्यूज़ीलैंड के 6 विकेट थे और जीत की संभावना बनी हुई थी लेकिन इसके बाद गुच्छों में विकेट गिरे। जहां ग्रीन ने नीशम का विकेट 36 रन पर लेकर न्यूजीलैंड को झटका दिया वहीं एबॉट ने संतनेर का विकेट 30 लेकर रही कसर पूरी कर दी। न्यूज़ीलैंड की ओर से फिलिप्स ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। जेम्स नीशम ने 36 की पारी खेली।
स्टार्क ने की जबरदस्त गेंदबाजी
स्टार्क ने 9.5 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट चटकाएं। कैमरून ग्रीन और एबॉट ने 2/2 विकेट चटकाएं। हेलवुड और जम्पा ने एक एक विकेट चटकाया।
मैन ऑफ़ द मैच

स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 105 रनों की पारी खेली।
मैन ऑफ द सीरीज
स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 3 मैच में 167 रन बनाए। जिसमें एक शतक शामिल रहा।
फिंच ने कहा वंडे क्रिकेट को अलविदा

प्रिंस के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 146 मैच की 143 पारियों में 5406 रन बनाए उनका सर्वाधिक स्कोर 153 रनों पर है। वनडे करियर में कुल 17 शतक एवं 30 अर्धशतक जड़े। जहां उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था।







