वीडियो: PAK vs SL मैच में कन्फ्यूज हुए अंपायर, बाबर आजम की जगह रिजवान के कहने पर दी DRS, बाबर आजम भड़के

0
110
views
Confused umpire in PAK vs SL match, instead of Babar Azam, at the behest of Rizwan, Babar Azam got angry
PC: Twitter

वीडियो: PAK vs SL मैच में कन्फ्यूज हुए अंपायर, बाबर आजम की जगह रिजवान के कहने पर दी DRS, बाबर आजम भड़के

एशिया कप 2022 के सुपर 4 के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और बढ़ हुए मनोबल से फाइनल के मुकाबले में 11 सितंबर को भेड़ेगी। इस मैच में बड़ा गजब का वाकया हुआ जहां रिजवान की मांग पर अंपायर अनिल चौधरी ने डीआरएस की मांग सुन थर्ड अंपायर को अपील रेफर कर दी वहीं मिड ऑफ में खड़े बाबर आजम ने अंपायर से जाकर कहा की ये हक मेरा है लेकिन तबतक देर हो चुकी थी और थर्ड अंपायर ने निर्णय लिया। जहां इस वाकया के बाद बाबर आजम अचंभित तो बाकी पाक प्लेयर हस्ते हुए नजर आए। हालांकि बड़े मंच पर ऐसी गलती अंपायर वो भी भारती अंपायर जो की अब एलिट आइसीसी अंपायर बन चुके हैं उन्हें शोभा नहीं देती। लेकिन यह वाकया देखने वाला रहा।

मैच का लेखा जोखा

Confused umpire in PAK vs SL match, instead of Babar Azam, at the behest of Rizwan, Babar Azam got angry
PC: Twitter

तो सरकार पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की जहां पाकिस्तान की टीम 121 रनों पर ढेर हो गए ।पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। वहीं नवाज ने 26 रनों का योगदान किया। श्रीलंका की ओर से तीक्षणा एवं प्रमोद ने दो-दो विकेट लिए । वहीं हंसरंगा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

121 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही जहां 2 रन के अंतराल पर श्रीलंका ने 2 विकेट खो दिया वही निसंका ने 48 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन तथा राजपक्षे ने 19 गेंदों पर 24 रन एवं दासूँन ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाए अंत में हसरंगा ने दो चौके की मदद से 3 गेंदों पर 10 रन बनाकर मैच श्रीलंका के नाम किया। पाकिस्तान की ओर से हसनैन और हरिश रौफ ने 2/2 विकेट और उस्मान ने एक विकेट लिया।

DRS को लेकर हुआ विवाद

Confused umpire in PAK vs SL match, instead of Babar Azam, at the behest of Rizwan, Babar Azam got angry
PC: Twitter

16 वें ओवर की दूसरे गेंद पर यह घटना घटी जब स्ट्राइक पर करूणारत्ने थे और गेंद गेंदबाज हसन अली थे ।जहां हसन अली की गुड लेंथ गेंद पर करूणारत्ने से चूक हो गई और गेंद सीधी विकेटकीपर रिजवान के हाथों में गई और उन्हें लगा की कोई आवाज आई है। और उन्होंने अपने अंदाज में डीआरएस का साइन दिखा दिया और अंपायर अनिल चौधरी ने बाबर को ना देखकर रिजवान के कहने पर डीआरएस की मांग को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद बाबर आजम ने अंपायर से बात की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बाबर इशारों में यह कहने नजर आए की वे कप्तान हैं। यह देख हसन अली, रिज़वान हस्ते हुए दिखाई दिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here