भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से शुरू होगी। गौरतलब है की भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी। वहीं टी 20 मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को 3-0 से क्लीनस्वीप किया वहीं अब बारी टेस्ट क्रिकेट की है गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ हुए तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला में विराट कोहली ऋषभ पंत को आराम दिया गया था वहीं अब दोनों खिलाड़ियों की पुनः वापसी हो रही है। वही आपको बता दें कि या कई मायनों में बेहद खास टेस्ट मैच होने वाली है। जहां विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते नजर आएंगे। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली को भारत के वर्तमान उप कप्तान जसप्रीत बुमराह एक स्पेशल गिफ्ट देने वाले हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
भारत के वर्तमान उप कप्तान देंगे पूर्व कप्तान को सीक्रेट गिफ्ट
T20Is ✅
Preps begin for the Tests 👍👍#TeamIndia | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/SR1VkACfCW
— BCCI (@BCCI) March 1, 2022
गौरतलब है कि तेज गेंदबाज बुमराह के अनुसार यह बेहद खास मौका होगा जब कोई क्रिकेट अपनी लगन जज्बे और मेहनत से इस माइल स्टोन को पूरा करता नजर आएगा। वहीं आपको बता दें की अपने देश के लिए 100 वां टेस्ट मैच खेलना बेहद गौरव की बात होगी। भारत की सफलता और क्रिकेट को ऊपर पहुंचने में विशेष योगदान विराट ने दिया है। आपको यह भी बता दें की विराट के कप्तानी में ही जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट डेब्यू किया था। ऐसे में जसप्रीत बुमराह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम मैच जीती है तो इससे बड़ा गिफ्ट विराट कोहली के लिए होगा जहां पूरी टीम उन्हें इस ख़ुशी देने के लिए जी जान लगा देगी ।
फैंस के लिए आई खुशखबरी
गौरतलब है कि बीसीसीआई के अनुसार पहले फैंस को अनुमति नहीं दी जा रही थी ।वहीं अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि 50 फ़ीसदी के साथ मैदान को फैंस के लिए खोला जाएगा, जिससे कि भारतीय टीम का हौसला बुलंद हो सके वहीं विराट का 100वां टेस्ट यादगार बन सके।
टेस्ट सीरीज
| 1 | पहला टेस्ट – 4 से 8 मार्च (सुबह 9:30 बजे), मोहाली |
| 2 | दूसरा टेस्ट – 12 से 16 मार्च (दोपहर 12:30 बजे), बेंगलुरू। |
ऐसे देख सकते हैं मैच
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल एप्लीकेशन हॉटस्टार एप पर दर्शक मैच का आनंद ले पायेगें ।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली,रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, सौरव कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।







