IND vs SL T20I: भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड, पावर प्ले में केवल खर्चे इतने रन

0
102
views
IND vs SL T20I: Indian bowlers broke 6 year old record, only spent so many runs in power play
PC: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का आखिरी मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया ।वही यह फैसला श्रीलंका के लिए भारी पड़ा। जहां भारत के गेंदबाजों ने पावर प्ले में श्रीलंका की कमर तोड़ दी। पहले दो ओवर में ही 5 रन पर 2 विकेट श्रीलंका के चटका दिए ।जहां आपको बता दें की पावरप्ले में भारतीय टीम ने अपना 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

भारत के खिलाफ सबसे कम छह ओवर का पावरप्ले (Lowest six-over Powerplay total against India)

18/3 – धर्मशाला में SL द्वारा, आज
21/2 – संयुक्त अरब अमीरात द्वारा ढाका में

आपको बता दें की हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अवेश खान ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया । जहाँ स्ट्राइक गेंदबाज़ सिराज ने पहली गेंद पर कहर बरपाते हुए शानदार गेंदबाज़ी की वहीँ आवेश खान की धारदार गेंदबाज़ी ने श्रीलंका के बल्लेबाज़ी क्रम की कमर तोड़ दी है । वहीँ रवि बिश्नोई की गुगली की काट श्रीलंका के प्लेयर्स को नहीं मिली । वहीँ सभी ने शानदार गेंदबाज़ी के प्रदर्शन कर के पावर प्ले में केवल 18 रन दिए । वहीँ आपको बता दें की भारत ने साल 2016 में UAE के खिलाफ पॉवरप्ले में महज 21 रन दिए थे वहीँ यह रिकॉर्ड तोड़ कर भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया ।

टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), संजू सैमसन (w), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अवेश खान

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):

पथुम निसानका, दनुष्का गुणथिलका, चरित असलंका, दिनेश चंडीमल (डब्ल्यू), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (सी), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, जेफरी वेंडरसे, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here