भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो चूक है जहाँ इस दौरे पर भारतीय कोच VVS लक्ष्मण होंगे । टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है । जहाँ ज़िम्बाब्वे ने भी अपनी टीम का ऐलान भारतीय टीम के खिलाफ कर दिया था । स्टार प्लेयर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे के लिए रवाना हो रही है । लेकिन ऐसा कहना गलत होगा की स्टार प्लेयर की गैरमौजूदगी है जहाँ टीम में कई दिग्गज प्लेयर भी हैं ।
फ्लाइट पर प्लेयर्स ने ली फोटो

फ्लाइट में भारतीय प्लेयर्स ने फोटो लो और सोशल मीडिया पर साझा की । जहाँ धवन , राहुल चाहर के साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने फोटो ली. VVS लक्ष्मण , शार्दुल ठाकुर , सिराज थम्ब्स अप करते हुए दिखाई दिए । वहीँ इस दौरे पर राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज की भी फोटो फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं ।
जहाँ देखना दिलचस्प होगा की राहुल त्रिपाठी को इस टूर पर मौका मिलता है क्या नहीं । आयरलैंड के खिलाफ राहुल त्रिपाठी को टीम में मौका मिला था लेकिन प्लेइंग XI में उन्हें मौका नहीं मिल पाया था ।

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने धवन की जगह लोकेश राहुल को कप्तानी दे दी है । बदलाव के अंतर्गत अब ज़िम्बाब्वे के उप कप्तान की भूमिका धवन और कप्तान की भूमिका में केएल होंगे आपको बता दें की भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीनों वनडे एक ही मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने हैं ।
भारत vs ज़िम्बाब्वे कार्यक्रम
18 अगस्त , 20 अगस्त और 22 अगस्त को मैच खेले जायेगें । यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के एक बजे शुरू होंगे।
ज़िम्बाब्वे ने दिखाया दम
हाल में ही बांग्लादेश की टीम को 2-1 से रौंदकर ज़िम्बाब्वे की टीम ने श्रृंखला में 9 साल के बाद जीत दर्ज कर साबित किया की प्रतिभा की कमी इस टीम में नहीं है और बड़े उलटफेर करने में यह टीम प्रभावी है ।
Zimbabwe क्रिकेट टीम
रेजिस चकाब्वा (कप्तान), रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याची, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।
भारतीय टीम
लोकेश राहुल ( कप्तान ) शिखर धवन ( उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।







