भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के द्विपक्षीय श्रृंखला का आगाज क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर हो चुका है। जहां टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार आगाज किया। शुभमान और कप्तान शिखर धवन के बीच शतकीय साझेदारी हुई। वहीं अच्छे लय में दिख रहे शुभमन गिल 64 रन के स्कोर पर रन हुए। जहां उनकी दो पल की सुस्ती शुभमन पर भारी पड़ी और अच्छी खासी इनिंग जो उन्हें शानदार तरीके से बुनी थी उसका अंत हुआ।
शुभमन की शानदार पारी
शुभमन गिल ने 36 गेंद में अपनी वंडे की पहली अर्धशतकीय पारी खेली जहां उन्होंने शानदार ढंग से पारी को पिरोया। आउट होने से पहले धवन और शुभमन के बीच 119 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। वहीं शुभमन 53 गेंद पर 64 रन बनाए जहां उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े ।
पहला विकेट रन आउट के रूप में गिरा

119 रन के स्कोर पर भारती टीम का पहला विकेट गिरा । वहीं 18 वें ओवर की चौथे गेंद पर पूरन ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए घूमकर गेंद फेकी और शुभमन को लगा की वे आसानी से पहुंच जायेंगे लेकिन चतुर पूरन ने गेंद को इस तेजी तक विकेट तक पहुंचाया जिसकी कल्पना युवा शुभमन गिल ने नहीं की और सीधी गेंद विकेट पर लगी और वे 64 रन पर आउट हुए।
टूटे ये रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज में एकदिवसीय अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज
22yr 317d – शुभमन गिल*
24yr 003d – सचिन तेंदुलकर
शुभमन गिल पुरुष वनडे क्रिकेट में भारत के लिए अर्धशतक बनाने वाले 97वें क्रिकेटर बन गए हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, कायेल मेयर्स, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सिल्स।
वीडियो
first odi half century for Shubman Gill #WIvIND pic.twitter.com/bXIdaOQl4o
— THANOS (@thanos_doctor) July 22, 2022







