भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैच की श्रृंखला का अंत भारतीय टीम ने 5 विकेट के जीत के साथ किया । जहाँ इस जीत के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में 2-1 से रौंदा और कप पर कब्ज़ा किया । जहाँ टीम इंडिया के रोहित ब्रिगेड की दहाड़ पुरे मेनचेस्टर में सुनाई दी । जीत के नायक रहे ऋषभ पंत । जहाँ उन्होंने 125 रनों की नाबाद पारी खेल विनिंग शॉट लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत मुहैया करवाई । वहीं ऋषभ पंत को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जिसके बाद उन्होंने मैन ऑफ़ द मैच बनने पर मिली शैम्पेन की बोतल को रवि शास्त्री को गिफ्ट किया ।
मैन ऑफ द मैच बने ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने 125 रनों की तूफानी पारी खेली । जहाँ उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के अपनी पारी में जड़े । वहीँ यह उनके करियर का पहला वनडे शतक इंग्लैंड में रहा । इसके साथ ही ऋषभ पंत को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जिसके लिए उन्हें रॉयल लंदन की तरफ से एक मैडल के साथ एक शैम्पेन की बोतल भी दी गई ।
रवि शास्त्री को पंत ने दी शैम्पेन की बोतल
मैन ऑफ द मैच बने ऋषभ पंत ने भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री को उपहार स्वरूप शैम्पेन की बोतल गिफ्ट की जहाँ स्टेज से निकलकर उन्होंने रवि शास्त्री को गले लगाया और उन्हें शैम्पेन की बोतल गिफ्ट कर डाली । यह देख पूरा स्टेडियम गूंजने लगा । जहाँ यह ऋषभ पंत की अदा सभी को बेहद पसंद आई । आपको बता दें की ऋषभ पंत को तरसने और बैक करने का काम रवि शास्त्री जब कोच थे तब से शुरू था । जहाँ अब धीरे धीरे पंत और अनुभवी और परिपक्व हो रहे हैं यह देखने में अच्छा अनुभव प्रदान करने वाला है ।
एशिया के एकमात्र ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज़ बने ऋषभ पंत
इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट और वनडे में शतक जड़ने का गौरव अब केवल इसी विकेटकीपर बल्लेबाज़ के नाम हो चूका है । ऋषभ पंत ने अपने शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर उन सभी आलोचकों के मुँह पर भी ताला लगा दिया जिन्होंने पंत को ग़ैरज़िम्मेदार कहा था और उनके शॉट्स पर सवाल उठाया था । हालाँकि यह बोलना गलत नहीं होगा की 18 के स्कोर पर बटलर ने पंत का स्टंप छोड़ा था । जिसकी वजह से इंग्लैंड को सीरीज से हाथ धोना पड़ा ।
वीडियो
Pant offering his champagne to Ravi Shastri#INDvENG #OldTrafford #Pant #TeamIndia pic.twitter.com/n9HguNNuID
— Tejesh R. Salian (@tejrsalian) July 17, 2022







