PAK vs SL: बाबर आजम ने पूरे किए 10 हजार इंटरनेशनल रन, ध्वस्त किया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने एशिया के किंग

0
145
views
PAK vs SL: Babar Azam completes 10 thousand international runs, broke Virat Kohli's big record, became the king of Asia
PC: ESPN/Twitter

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले में खेला जा रहा है । जहाँ पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है । हर मैच के साथ रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है । जहाँ बाबर अब एक के बाद एक रिकॉर्ड विराट कोहली का तोड़ते नज़र आ रहे हैं इसी कड़ी में अब बाबर आज़म ने विराट का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है । जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।



बाबर आज़म ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

बाबर आज़म अब बतौर एशियाई खिलाड़ी सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं । जहाँ उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली के सबसे कम पारी में 10 हज़ार रन बनाने का रिकॉर्ड  तोड़ दिया है । आपको बता दें की 10 हजार इंटरनेशनल बनाने के लिए विराट कोहली ने 232 पारियों ली थी वहीँ पाकिस्तान के बाबर ने उनसे चार पारियों पहले यह कारनामा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम लिख दिया है ।

PAK vs SL: Babar Azam completes 10 thousand international runs, broke Virat Kohli's big record, became the king of Asia
PC: ESPN

बाबर आजम ने अपनी 228वीं पारी में  10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। वहीँ अगर विश्व क्रिकेट की बात करें तो बाबर आज़म ऐसा करने वाले 5वें नंबर के बल्लेबाज़ हैं ।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबस कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले प्लेयर



अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबस कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में वेस्टइंडीज के रिचर्ड्स पहले स्थान पर हैं । जहाँ उन्होंने 206 परियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था । दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं जिन्होंने यह रिकॉर्ड 217 परियों में पूरा किया था । वहीँ तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के लारा हैं जिन्होंने 220 परियों में 10,000 इंटरनेशनल रन बनाये थे । रुट ने 22 पारी और बाबर आज़म ने 228 पारी ली हैं ।

206 – सर विव रिचर्ड्स
217 – हाशिम अमला
220 – ब्रायन लारस
222 – जो रूट
228 – बाबर आजम*

सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई प्लेयर



सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज की लिस्ट में बाबर आज़म पहले स्थान पर आ गए हैं जहाँ उन्होंने 228 पारी ली हैं और कोहली के 232 पारी में बनाये गए 10,000 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  228 – बाबर आजम*
232 – विराट कोहली
243 – सुनील गावस्कर
248 – जावेद मियांदाद
253 – सौरव गांगुली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here