ICC ODI Rankings में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया है, जहाँ सटीक गेंदबाज़ी के माहिर और बल्लेबाज़ों के लिए खौफ का पर्याय माने जाने वाले भारत के तेज गेंदबाज़ बुमराह अब वनडे में विश्व के नंबर 1 गेंदबाज़ बन गए हैं । इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किया और इसका फायदा उन्हें वनडे रैंकिंग में भी मिला ।
लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में बुमराह को शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया । जहाँ अपनी धारदार और दमदार गेंदबाजी की बदौलत जसप्रीत बुमराह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के नंबर 1 बॉलर बन गए हैं , जहाँ उन्होंने ट्रेंट बोल्ट को पछाड़ दिया है । वहीँ उम्मीद की जा रही है की बुमराह रेटिंग अंक की बढ़त को और मजबूत करेगें , जहाँ अभी 2 वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ बांकी हैं ।
न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को जो की गेंदबाज़ी रंकिन में जसप्रीत से आगे थे उन्हें बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन देकर 6 विकेट के दमपर पछाड़कर नंबर वन रैंकिंग हासिल करने में सफलता अर्जित की । इससे पहले जसप्रीत बुमराह गेंदबाज़ी की रैंकिंग में तीसरे पायदान पर काबिज थे । वहीँ ट्रेंट बोल्ट पायदान और पाकिस्तान के गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी दूसरे पायदान पर थे । बुमराह 718 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर आ गए हैं ।
3 पायदान की मिली उछाल
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप 10 गेंदबाजों की बात की जाये तो भारत की ओर से केवल जसप्रीत बुमराह टॉप 10 में अपनी जगन बनाने में कामयाब हुए हैं । अगर किसी अन्य भारतीय गेंदबाज़ की बात की जाये तो स्पिनर चहल 20वें पायदान पर काबिज हैं हैं। वहीँ भारत के तेज मोहम्मद शमी 23वें और भुवनेश्वर कुमार 24वें पायदान पर क्रमश हैं ।

ICC oneday: ऑलराउंडर्स की रैंकिंग
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग पर नज़र डालें तो भारत की ओर से जडेजा 14वें पायदान पर हैं वहीँ कोई अन्य भारतीय प्लेयर ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शामिल नहीं है।
जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाज़ी
इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने कुल 6 विकेट हासिल किये । जहाँ उन्होंने जैसे रॉय (0), बेयरस्टो (7), रुट (0), स्टोक्स (0), लिविंगस्टोन (0), विल्ले (21), कार्स (15) को आउट किया ।
रैंकिंग वनडे : गेंदबाज़
No bowler above him 🔝
Jasprit Bumrah stands as the No.1 ODI bowler in the latest @MRFWorldwide rankings!
— ICC (@ICC) July 13, 2022







