भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की श्रृंखला का पहला मैच भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर जीत लिया है । जहाँ इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । आपको बता दने की भारतीय टीम के इतिहास में यह 48 सालों ने बाद हुआ जब भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा हो। इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 110 रनों पर सिमट गई । जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 114 रन 18.4 ओवर में बनाकर मैच को अपने नाम किया ।
टॉस ने निभाई अहम भूमिका
इससे पहले टॉस के बॉस बने रोहित । जहाँ आज के मैच में यह साफ जाहिर था की अगर भारत पहले बल्लेबाज़ी करता तो शायद भारत का हाल भी कुछ ऐसा हो सकता था , लेकिन टॉस जीतकर ओवर कास्ट कंडीशन को देखते हुए रोहित शर्मा ने इंग्लैंड को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जिसका भरपूर फायदा भारतीय गेंदबाजी को मिला ।
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किये । वहीँ मोहम्मद शमी ने भी 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किया । कृष्ण को 1 सफलता मिली ।

इंग्लैंड का टॉप आर्डर रहा फ्लॉप
स्टार प्लेयर की सेना लिए उतरी इंग्लैंड की टीम के टॉप आर्डर को बुमराह और शमी ने सस्ते में चलता किया । अपनी गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों से कठिन सवाल पूछे। जहाँ स्विंग होती गेंद पर इंग्लिश बल्लेबाज़ों की हवा निकल गई । इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज़ 0 पर आउट हुए । जहाँ इंग्लैंड की ओर से बटलर ने 32 गेंद पर 30 रन और विली ने 26 गेंद पर 21 रन की पारी खेली ।
मैन ऑफ द मैच

बुमराह को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया । जहाँ बुमराह ने भारत के लिए तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया । जहाँ उन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किये । इसके लिए रॉयल लंदन प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब बुमराह को मिला ।
टूटे ये रिकॉर्ड
भारत की ओर से इंग्लैंड में वनडे फॉर्मेट में भारत की ओर से तेज गेंदबाज़ी में बेस्ट प्रदर्शन बुमराह का रहा जहाँ उन्होंने 6 विकेट चटकाए ।
भारत की ओर से बुमराह ने 19 रन देकर 6 विकेट हासिल कर नेहरा का इंग्लैंड के खिलाफ बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया जहाँ उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 6 विकेट लिया था ।
रोहित शर्मा वनडे (पारी) में SENA देशों में सर्वाधिक सफल 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं । जहाँ रोहित शर्मा ने नाबाद 76 रन की पारी खेल कुल 20 बार 50+ स्कोर करने में कामयाब हुए हैं । उनसे पहले सचिन ने SENA देश में 23 बार ऐसा कारनामा किया है ।
भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक वनडे छक्के लगाने की सूचि में रोहित शर्मा ने कपिल देव 31 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । बतौर कप्तान वनडे में अब रोहित शर्मा के अब 32 छक्के हैं ।

भारतीय जोड़ियों द्वारा सर्वाधिक 100+ भागीदारी की बात की जाये तो रोहित शर्मा और धवन के बीच कुल 18 बार शतकीय साझेदारी हुई है वहीँ इससे पहले रोहित शर्मा और कोहली के बीच 18 शतकीय साझेदारी हुई थी । भारत के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी सचिन और गांगुली की है जहाँ दोनों के बीच 26 साझेदारी हुई हैं ।
ओपनर्स की ओर से सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन की बात की जाये तो आज रोहित और धवन के बीच कुल 5000+ रनों की साझेदारी पूरी हुई जहाँ यह बतौर ओपनर दूसरी सबसे बड़ी भारतीय ओपनर के बीच हुई साझेदारी है इससे पहले सचिन और गांगुली के बीच 6609 रन की साझेदारी है ।
वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड की बात की जाये तो मोहम्मद शमी भारत की ओर से सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले प्लेयर बन गए हैं वहीँ विश्व क्रिकेट की बात की जाये तो उन्होंने राशिद खान की बराबरी कर ली है । राशिद खान ने भी 80 मैच में अपने 150 वनडे विकेट का आंकड़ा पुर किया था ।
पिछले 5 साल में वनडे में सर्वाधिक 100+ छक्के लगाने वाले प्लेयर बने रोहित शर्मा, जहाँ उन्होंने 126 छक्के जड़ चुके हैं। वहीँ दूसरी स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 93 छक्के के साथ काबिज हैं ।
इंग्लैंड में मेहमान खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर वनडे में बनाने वाले सूचि में रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जहाँ अब रोहित शर्मा ने कुल 14 बार ऐसा कारनामा किया है वहीँ राहुल द्रविड़ ने 13 बार ऐसी उपलब्धि हासिल की थी ।







