वीडियो: बुमराह बने “बेरहम”, ब्रॉड के नाम कर दिया शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड, जानिए 8 गेंद पर 35 रन का रोमांच

0
84
views
Bumrah became merciless, Broad made a shameful world record, know the thrill of 35 runs in 6 balls

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में जारी पांचवां और निर्णायक टेस्ट मुकाबले में मेहजबैं इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए भारतीय टीम को आमंत्रित किया । जहाँ भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 416 रन  बनाये ।

ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेलकर भारत का स्कोर 400 पार पहुंचाया । जहाँ एक समय 98 रन पर भारत के 5 प्लेयर मैदान छोड़ चुके थे वहीँ पंत और जडेजा के बीच हुई 222 रनों की साझेदारी और अंत में कप्तान जसप्रीत बुमराह की आतिशी 31 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर पलटवार किया ।



जडेजा और पंत के शतक

ऋषभ पंत ने शानदार 146 रन की पारी खेली  वहीं दूसरी ओर रविंद्र  जडेजा ने 104 रन की यादगार पारी खेली । जडेजा का तीसरा टेस्ट था । इंग्लैंड की ओर से 40 वर्षीय  जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक  5 विकेट चटकाए ।

जसप्रीत बुमराह का तूफान

कप्तान जसप्रीत बुमराह जो की भारत के इस मैच के कप्तान हैं जहाँ उन्होंने 16 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली और स्टुअर्ड ब्रॉड के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर डालने का रिकॉर्ड दर्ज करवा दिया ।

टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन



35  बुमराह ऑफ एस ब्रॉड बर्मिंघम 2022 *
28 लारा ऑफ  पीटरसन जोहान्सबर्ग 2003
28 जी बेली ऑफ जे एंडरसन पर्थ 2013
28 महाराज ऑफ जे रूट पोर्ट एलिजाबेथ 2020

84वें ओवर का रोमांच

स्टुअर्ड ब्रॉड ने पारी के 84 वें ओवर में कुल 35 रन लुटाये। जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान स्टुअर्ड ब्रॉड को रिमांड पर लेते हुए शानदार शॉट्स खेले । जिसे देखकर पुरे स्टेडियम के साथ भारतीय क्रिकेट खेमा भी ख़ुशी से झूम उठा ।



पहली गेंद : 83.1 : ब्रॉड की शार्ट गेंद पर बुमराह ने फाइन लेग की दिशा में खेला और गेंद सीमा रेखा के बाहर गई और बुमराह ने चौका अर्जित किया ।

दूसरा गेंद: 83.2 दूसरी गेंद ब्रॉड ने बाउंसर डाली और गेंद विकेटकीपर के ऊपर से निकलकर सीमा रेखा के बाहर चली गई । उस गेंद पर 4+wide ( 5 रन मिले)



दूसरी गेंद : 83.2: दूसरी  गेंद नो बॉल हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद सीमा रेखा के बाहर गिरी जिसमें टीम इंडिया को (6+ नो बॉल) 7 रन मिले ।

दूसरी गेंद : 83.2: दूसरी गेंद पर बुमराह ने मिड ऑन एरिया में चौका लगाया ।

तीसरी गेंद : 83.3:  ब्रॉड के गुड लेंथ गेंद पर बुमराह ने बल्ला घुमाया और बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद फाइन लेग की दिशा में है और चार रन मिले ।



चौथी गेंद : 83.4: चौथी गेंद को भी बुमराह ने डीप मिड विकेट की दिशा में खेलकर चौका अर्जित किया ।

पांचवीं गेंद : 83.5: पांचवीं गेंद पर बुमराह अपना संतुलन खो बैठे और लेग साइड में शॉट जड़ते हुए मैदान पर गिर गए लेकिन छक्का अर्जित कर लिया । जहाँ विराट कोहली और साथी खिलाडी बुमराह की हौसला अफजाई करती नज़र आई ।

छठी गेंद : 83.6: छठी गेंद पर ब्रॉड ने यॉर्कर डाली और बुरह ने उसपर भी एक रन ले लिया ।



वीडियो 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here