भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून को पहला टी 20 मुकाबला खेला जा रहा है। जहां भारतीय टी 20 टीम के 9वें कप्तान बने हार्दिक पाण्डया। वहीं भारतीय टीम से रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक को डेब्यू का मौका दिया गया है। वहीं दूसरी ओर 2 प्लेयर जिनका सिलेक्शन इस दौरे के किया गया था उनको जगह नहीं दी गई है। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
टॉस
t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से नए कप्तान बने हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करना चाह रहे थे लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिससे कि डकवर्थ लुईस के रोल में आने से उन्हें स्कोर का पता रहे और टीम उसी रफ्तार से खेले।
संजू सैमसंग राहुल त्रिपाठी को नहीं मिला मौका
आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को टीम में जगह नहीं दी गई। जहां एक बार फिर ऋतुराज पर टीम ने भरोसा जताया और राहुल त्रिपाठी को बाहर रखा है। वहीं दूसरी तरफ दीपक हुडा को संजू सैमसन से ऊपर तरजीह दी गई है। जहां दोनों ही प्लेयर्स को फैंस पहले मैच में देखना चाह रही थी। बरहाल ये तो हुई बल्लेबाजों की बात।
अर्शदीप को भी नहीं मिला मौका
गौरतलब है कि आईपीएल के पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए अर्शदीप ने भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था ।जहां उनका सिलेक्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी हुआ था लेकिन उन्हें वहां भी मौका नहीं मिला था और यहां भी आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में मौका नहीं दिया गया है, अब उन्हें अरे खिलाफ दूसरे टी-20 में मौके की तलाश होगी।
उमरान को दिया भुवनेश्वर ने कैप

आईपीएल में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार और उमरान साथ खेलते हैं । वहीँ उमरान के लिए बड़ा मौका था जब उन्हें सीनियर प्लेयर से भारतीय कैप दी गई ।
भारतीय प्लेइंग इलेवन
भारतीय प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड को सलामी बल्लेबाज की भूमिका दी गई है। वहीं मध्यक्रम में दीपक हुडा सूर्यकुमार यादव को रखा गया है। फिनिशर की भूमिका में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक होंगे वही ऑलराउंडर की भूमिका में अक्षर पटेल को रखा गया है। गेंदबाजी की बात की जाए तो भुवनेश्वर कुमार आवेश खान यजुवेंद्र चहल और उमरान मलिक होंगे।







