13 फ़रवरी का दिन शिवम दुबे के लिए हो गया यादगार, किस्मत हो तो शिवम की तरह, पिंक से पीले हुए दुबे

0
6681
views
PC: Shivam dube/Twitter

आईपीएल ऑक्शन 2022: किस्मत जब देता है तो छप्पड़ फाड़ के देता है। ये कहावत शिवम दुबे पर सटीक बैठता है।आज का दिन शिवम दुबे के लिए खास हो गया है। जहां उन्हें आज दोहरी खुशी मिली है। जहां आज शिवम दुबे पिता बने साथ ही साथ आईपीएल 2022 के ऑक्शन में शिवम दुबे पिंक से पीले हुए मतलब राजस्थान रॉयल  के खेमे से निकलकर अब शिवम चेन्नई सुपरकिंग्स के खेमे में आ गए हैं। जहाँ अब तक शिवम् पिंक जर्सी में नज़र आ रहे थे वहीँ अब वह पीली जर्सी में नज़र आयेगें । जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने शिवम को 4 करोड़ में अपने खेमे में शामिल किया।

इस कारण खास है चेन्नई सुपर किंग्स

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी मानी जाती है जो कि अपने प्लेयर्स को बैक करती है। जहां उनके खिलाड़ी सालों साल से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहते हैं एवं फ्रेंचाइजी भी एक परिवार की भांति अपने  खिलाड़ियों को रखती है। यही कारण है कि पिछले एक दशक से अगर सबसे कम प्लेयर्स में परिवर्तन हुए हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स अपने भविष्य को देखते हुए कुछ नए एवं युवा चेहरों को अपनी टीम में जगह दे रही है उनमें से शिवम दुबे एक हैं ।यह बहुत खुशी की बात है जहां सिलेक्टर्स ने शिवम दुबे पर फोकस कर कर उन्हें टारगेट किया और अपनी टीम लेकर आये । शिवम दुबे के लिए बहुत खुशी की बात है जहां आज शिवम दुबे पिता बने हैं इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग का अटूट हिस्सा भी बने हैं।

शिवम दुबे की आईपीएल करियर पर एक नज़र

शिवम् दुबे ने आईपीएल में कुल 24 मैच में 399 रन की 22.1औसत से बनाये हैं । जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 64 रन का रहा है ।वहीँ आपको बता दें की शिवम् दुबे का आईपीएल में कुल 120.54स्ट्राइक रेट का रहा है । शिवम् दुबे उभरता प्लेयर हैं और इस अच्छे सलामी और फिनिशर के विकल्प के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स का अब हिस्सा होंगे ।

चेन्नई सुपरकिंग्स की आईपीएल 2022 में फाइनल टीम पर एक नज़र

चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड (Chennai Super Kings Full Squad) इस प्रकार है:

एमएस धोनी (कप्तान),

डेवोन कॉनवे,

मोईन अली,

रवींद्र जडेजा,

ड्वेन ब्रावो,

क्रिस जॉर्डन,

शिवम दुबे,

दीपक चाहर,

सिमरजीत सिंह,

महेश तीक्षणा,

मुकेश चौधरी,

शुभांशु सेनापति,

ड्वेन प्रिटोरियस,

मिचेल सैंटनर

, ऋतुराज गायकवाड़,

अंबाती रायडू,

रॉबिन उथप्पा,

एडम मिल्ने,

राजवर्धन हंगरगेकर,

प्रशांत सोलंकी,

केएम आसिफ,

तुषार देशपांडे,

सी. हरि निशांत,

एन. जगदीशन,

के. भगत वर्मा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here