वीडियो: बटलर ने 70 गेंद में ठोके 162 रन, 3 ENG प्लेयर का एकसाथ शतक, बनाया 498/4 का वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
159
views
Butler scored 162 runs in 70 balls, 3 ENG players scored a century together, made a world record of 498/4
PC: Twitter

इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच पहला वनडे मैच एमस्टेलवीन के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है । जहाँ नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय किया । बस इसी निर्णय का इंतज़ार इंग्लैंड की टीम कर रही थी । जहाँ आईपीएल 2022 में रन के देवता कहे जा रहे ऑरेंज कैप होल्डर बटलर ने नीदरलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई कर दी ।



जहाँ एक नहीं बल्कि 3 इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने शतक ठोका । जो आया उसने ही रन लुटे । वहीँ लिविंग स्टोन ने भी अंत में आकर इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज 18 गेंद में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया ।

निर्धारित 50 ओवर में इंग्लैंड की टीम ने नीदरलैंड की टीम को जीत के लिए 499 रन का लक्ष्य दिया है और वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इंग्लैंड ने अपने ही नाम दर्ज कर लिया है ।  जी हाँ ये टेस्ट मैच नहीं बल्कि वनडे मैच है हैरान ना हों आप ।

Butler scored 162 runs in 70 balls, 3 ENG players scored a century together, made a world record of 498/4
PC: ESPN

गेंदबाज़ों ने सोचा नहीं होगा की इंग्लैंड के बल्लेबाज़ खासकर आईपीएल में अपने फॉर्म को पा चुके बटलर और लिविंगस्टोन तबाही मचा देंगे ।

इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी



गौरतलब है की 1 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट जेसन रॉय के रूप में गिरा । इसके बाद नीदरलैंड  विकेट के लिए तरस सी गई ।वहीँ दूसरा विकेट नीदरलैंड ने 223 रन पर फिलिप के रूप में गिराया । इंग्लैंड के 3 बल्लेबाज़ों ने शतकीय पारी खेली ।

जहाँ वनडे इतिहास में इंग्लैंड के लिए पहली बार हुआ की किसी 3 प्लेयर ने एक साथ शतक जड़ दिया हो ।डेविड मालन हर अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में शतक बनाने वाले इंग्लैंड के दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं

वनडे प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक:

एबी डेविलियर्स- 16 गेंदें
लियाम लिविंगस्टोन – 17 गेंद (आज)

शतक बनाने वाले 3 प्लेयर



साल्ट , डेविड मलन और बटलर ने इंग्लैंड के लिए ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया और शतक जड़ा । जहाँ बटलर ने 14 छक्के और 7 चौके की मदद से शानदार 162 नाबाद रन 70 गेंद में बनाये । साल्ट ने 93 गेंद पर 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 122 रन बनाये ।

डेविड मलन ने 109 गेंद पर 9 चौका और 3 छक्के की मदद से 122 रन की आतिशी पारी खेली । वहीँ आखिरी में उतरे लिविंगस्टोन ने 22 गेंद पर 6 चौका और 6 छक्के की मदद से 66 रन की आतिशी पारी खेली ।

बटलर अपने रिकॉर्ड से चुके



गौरतलब है की वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ के खिलाफ बटलर ने 46 गेंद पर शतक ठोका था वहीँ आज नीदरलैंड के विरूद्ध बटलर ने 47 गेंद पर शतक जड़ा जो की उनका दूसरे सबसे तेज शतक रहा ।

डिविलियर्स का रिकॉर्ड टूटने से बचा

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ डिविलियर्स ने 64 गेंद पर 150 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था वहीँ आज नीदरलैंड के खिलाफ बटलर ने 65 गेंद पर 150 रन बनाये जहाँ केवल एक गेंद से डिविलियर्स का रिकॉर्ड टूटने से बचा ।

नीदरलैंड की ओर से सीलेर ने 9 ओवर में 83 रन देकर 2 विकेट हासिल किये और सबसे सफल गेंदबाज़ रहे ।



वीडियो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here