हाल में ही बीसीसीआई ने मेगा आईपीएल मीडिया डील राइट्स की बोली लगाकर मोटा पैसा अर्जित कर देश ही नहीं बल्की विदेश को भी अचंभित कर दिया था। जहां इसका असर पूरे विश्व में देखने मिला। इसके उपरांत कई अलग अलग सवाल मीडिया और लोगों ने उठाए इसपर बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली ने TOI से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब देने के साथ यह भी कहा की केवल पैसों के लिए प्लेयर क्रिकेट नहीं खेलते।
आईपीएल राइट्स के मेगा डील
आईपीएल के मेगा डील पर गांगुली ने यह कहा की यह पैसे बीसीसीआई के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती देगा और ग्रासरूट से हम अच्छे और नए प्रतिभाओं को निखार पाएंगे। वहीं प्लेयर्स के वेतन में भी इजाफा किए जायेगा कहां डोमेस्टिक सर्किट में भी दिए जाने वाले वेतन को दुगुना किया जाएगा।
साथ ही साथ महिला क्रिकेट को भी इस डील से बड़ा फायदा पहुंचाया जाएगा जहां उनकी वेतन में भी इजाफा किया जाएगा। हाल में ही बीसीसीआई ने पेंशन पाने वाले क्रिकेटरों के भी पेंशन में इजाफा किया था, जिससे ना केवल प्लेयर बल्कि अंपायर को भी जोड़ा गया था। लिहाजा पैसा आने से भारत में क्रिकेट का चौमुखी विकास किया जाएगा।
कैरियर में बढ़ेगी रुचि
अभी क्रिकेट को बस 11 मेंबर की गेम समझी जाती है जब क्रिकेट का विकास के साथ इसे विकसित किया जाएगा तो युवा की रुचि इसमें और बढ़ेगी ।वहीं आने वाले समय में आईपीएल में मैचों में भी बढ़ोतरी होगी, जहां युवा को अधिक से अधिक खेलने और सीखने मिलेगा । डोमेस्टिक मैच भी बढ़ेगी ।

गांगुली के कहा की इस साल क्रिकेट के लिए बेहद अच्छा रहा है जहां डोमेस्टिक क्रिकेट का पूरा सीजन संपन्न किया गया है वही आईपीएल में भी सभी मैचों को ठीक ढंग से पूरा किया गया है। और मेगा ऑक्शन का प्लान दो साल पहले से बनाया जा रहा था। मैं धन्यवाद करना चाहूंगा डिजनी स्टार, वायाकॉम18 का ।
पैसे का प्रदर्शन से कोई लेने देना नहीं
गांगुली ने कहा मुझे नहीं लगता की प्लेयर केवल पैसों के लिए खेलते हैं प्रदर्शन की भूख उनमें होती है उनमें वो ब्लू जर्सी को पहनने की चाहत होती है । हर प्लेयर पैसे के लिए नहीं बल्कि मैच को जीतने के लिए खेलता है।
द्विपक्षीय टूर इसी तरह से चलते रहेंगे। आईपीएल एक भारतीय टूर्नामेंट है। सारा विश्व द्विपक्षीय सीरीज से पैसे बनाए। आने वाले दो साल में आईपीएल में 74 मैच ही खेले जाएंगे वहीं दूसरी ओर आने वाले समय में देश भविष्य के टूर और कार्यक्रम पर चिंतन कर प्रोग्राम बनाएगी।







